ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरछत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक समिति महिला मंडल की शिविर में 52 यूनिट संग्रह

छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक समिति महिला मंडल की शिविर में 52 यूनिट संग्रह

फोटो- जमशेदपुर (वसं.)। छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक समिति महिला मंडल की रविवार को पुराना सीपीएन क्लब...

छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक समिति महिला मंडल की शिविर में 52 यूनिट संग्रह
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 07 Mar 2021 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर (वसं.)। छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक समिति महिला मंडल की रविवार को पुराना सीपीएन क्लब सोनारी में आयोजित शिविर में 52 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। समाजसेवी रुक्मिणी देवी एवं भाजपा नेता दिनेश कुमार ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया।

रूक्मिणी देवी ने कहा कि कोरोना काल में रक्तदान पुनीत और सराहनीय पहल है। रक्तदान से कई लोगों को जीवनदान मिलता है। दिनेश कुमार ने कहा कि महिला दिवस के बहाने सामाजिक सरोकार के प्रति अभिरूचि सुखद अहसास है। अध्यक्षता लक्ष्मी साहू और संचालन जया साहू ने किया। शिविर में कृष्णा प्रसाद, शंकर लाल, जगन्नाथ साहू, गीतांजलि साहू, कांता सिंह, कंचन सिंह, उमा साहू, सुनीता साहू, मोनिका सिंह का योगदान रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें