मानगो में तीन दिनों से 50 हजार लोगों को नहीं मिला पानी
मानगो में पुरानी पाइपलाइन से होने वाली जलापूर्ति तीन दिनों से ठप है। हालांकि अभी और कितने दिन ठप रहेगी, इसके बारे में कहना कठिन है। मोटर खराब होने से यह समस्या हुई है। हद तो यह है कि मोटर की मरम्मत...
मानगो में पुरानी पाइपलाइन से होने वाली जलापूर्ति तीन दिनों से ठप है। हालांकि अभी और कितने दिन ठप रहेगी, इसके बारे में कहना कठिन है। मोटर खराब होने से यह समस्या हुई है। हद तो यह है कि मोटर की मरम्मत के लिए विभाग के पास पैसे नहीं हैं। यह जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि विभाग की लापरवाही के कारण सरकार की बदनामी हो रही है। भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। इस मसले पर विकास सिंह ने शुक्रवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव को पत्र लिखा। उन्हें जानकारी दी है कि पुरानी लाइन से करीब 50 हजार लोग जुड़े हैं, जिन्हें पानी नहीं मिलने से पलायन की नौबत आ गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि वे खुद इस मामले में संज्ञान लें, अन्यथा वे भीख मांगकर मोटर की मरम्मत कराएंगे।