ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरशहर में ई-स्टाम्पिंग के लिए खोलेंगे 50 सेंटर

शहर में ई-स्टाम्पिंग के लिए खोलेंगे 50 सेंटर

बिष्टूपुर स्थित चैंबर भवन में शुक्रवार को सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सदस्यों के साथ स्टॉक होल्डिंग कारपोरेशन रीजनल मैनेजर बालाजी पात्रो तथा एरिया मैनेजर (ई.स्टांपिंग)किसलय किशोर व...

शहर में ई-स्टाम्पिंग के लिए खोलेंगे 50 सेंटर
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 08 Jun 2019 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बिष्टूपुर स्थित चैंबर भवन में शुक्रवार को सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सदस्यों के साथ स्टॉक होल्डिंग कारपोरेशन रीजनल मैनेजर बालाजी पात्रो तथा एरिया मैनेजर (ई.स्टांपिंग)किसलय किशोर व अन्य अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में ई़-स्टाम्पिंग पर चर्चा की गयी। स्टॉक होल्डिंग कारपोरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि आम आदमी को ई.स्टांपिंग सुगमता से उपलब्ध हो सके। इसके लिये हमें सरकार का सहयोग मिला और जमशेदपुर में इसके लिए सिंहभूम चैम्बर हमेशा प्रयासरत रहा है। सरकार के तरफ से ई-स्टांपिंग उपलब्ध कराने का लाईसेंस उन्हें दिया गया है। झारखण्ड में कारपोरेशन की लगभग 170 शाखाएं खोली गई हैं। जबकि जमशेदपुर में अभी लगभग 20 शाखाएं खोली गयी हैं जो साकची, पुराना कोर्ट, नया कोर्ट, बिष्टूपुर, मानगो, सिद्गोड़ा, बागबेड़ा, पोटका, पटमदा, घाटशिला आदि जगहों पर है। आने वाले एक महीने के अंदर इन शाखाओं की संख्या 50 तक करने की योजना है। स्टॉक होल्डिंग द्वारा छोटे राशियों जैसे पांच-दस से लेकर सौ रूपये तक की ई.स्टाम्प पेपर केवल दस रूपये अतिरिक्त देकर खरीद सकते हैं। इस अवसर पर चैम्बर महासचिव विजय आनंद मूनका, उपाध्यक्ष मानव केडिया, दिनेश चौधरी, चन्द्रकांत जटाकिया, पवन काबरा, नवल वर्णवाल, राहत हुसैन के अलावा काफी संख्या में उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें