सड़क दुर्घटना में के बाद शव के साथ प्रदर्शन, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
Mar 15, 2026 02:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में खालसा स्कूल के पास शनिवार को 4 वर्षीय आरुष कार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। रविवार को उसके परिजनों ने आरुष के शव के साथ स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया और कहा कि जब तक पुलिस चालक को गिरफ्तार नहीं करती, वे धरना जारी रखेंगे।
बर्मामाइंस थाना अंतर्गत खालसा स्कूल के पास शनिवार दोपहर कार की चपेट में आकर 4 वर्षीय आरुष की मौत हो गई थी। इधर, रविवार को परिजन आरुष के शव के साथ खालसा स्कूल के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। इस दौरान आरुष के शव को गोद में रखकर प्रदर्शन किया गया। परिजनों ने कहा कि जब तक पुलिस कार चालक की गिरफ्तारी नहीं कर लेती तब तक वे लोग धरना से नहीं उठेंगे। बता दे कि शनिवार को आरुष अपनी दादी के साथ भाइयों को लेने खालसा स्कूल पहुंचा था जहां सड़क पर खेलने के दौरान एक कार उसपर चढ़ गई थी।
आरुष को टीएमएच पहुंचाया गया जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


