ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुर34 किए जाएंगे जिलाबदर, नोटिस जारी

34 किए जाएंगे जिलाबदर, नोटिस जारी

जमशेदपुर शहर के 33 सहित 34 अपराधियों को जिला बदर किया जाना लगभग तय है। इन सभी को उपायुक्त की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इसके माध्यम से पूछा गया है कि उन्हें क्यों न जिला बदर कर दिया जाए। सभी को 12...

34 किए जाएंगे जिलाबदर, नोटिस जारी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 08 Sep 2017 03:57 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर शहर के 33 सहित 34 अपराधियों को जिला बदर किया जाना लगभग तय है। इन सभी को उपायुक्त की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इसके माध्यम से पूछा गया है कि उन्हें क्यों न जिला बदर कर दिया जाए। सभी को 12 सितंबर को पेश होकर इसका जवाब देना है। इसके बाद सभी को तिथि निर्धारित कर जिला बदर करने का आदेश जारी हो जाएगा। इस आदेश के बाद कोई भी जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा। इस आदेश का उल्लंघन किए जाने पर उसे जेल भेज दिया जाएगा। 73 को रोजाना हाजिरी लगाने का नोटिस : दूसरी ओर, शहर के 73 दागियों को रोजाना सिटी एसपी के कार्यालय में हाजिरी लगाने का आदेश भी जारी होने वाला है। कई चरण में इन सभी को इस आशय का नोटिस जारी हुआ है। इन सभी को भी 12 सितंबर को ही जवाब देने के लिए पहुंचना है। इन्हें मिला है जिलाबदर का नोटिस-नाम व थाना : जितेन्द्र सिंह परसूडीह, मनसा माहली सोनारी, मिथुन चक्रवर्ती परसूडीह, मुन्ना घोष बिष्टूपुर, राजेश महानंद उर्फ छोटू कदमा, नरेश गोप, सरकार गोप व सुरेश गोप बिरसानगर, मोहन ठाकुर उर्फ मोहन शर्मा कदमा, मो. कलीम उर्फ कल्लू जुगसलाई, अभय गिरी सोनारी, बलबीर सिंह उर्फ बंटी गोलमुरी, सुमित चौधरी उर्फ मोनू टेल्को, अभय यादव बागबेड़ा, राजीव मंडल, रिशु श्रीवास्तव, बिट्टू शर्मा, ऋषभ पाल, कुंदन सिंह उर्फ मंटू सभी उलीडीह, विजय तिर्की आजादनगर, राजकुमार सिंह उर्फ छोटा बाबा एमजीएम, मामा महतो एमजीएम, तेज बहादुर श्रेष्ठ उर्फ बबलू थापा उलीडीह, राजा बच्चा उर्फ ओम प्रकाश मानगो, चड्ढी उर्फ सोनू उलीडीह, राजीव राम कदमा, गिरी राव कदमा, अंकित कुमार शर्मा उलीडीह, अविनाश कुमार एमजीएम, अजय गोंड सोनारी, सुमित सिंह सोनारी, विशाल लोहार सोनारी, मो. निजामुद्दीन उर्फ चीली जुगसलाई और मिर्जा सोरेन श्यामसुंदरपुर।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें