ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरलॉकडाउन उल्लंघन में महिला सहित 34 गिरफ्तार

लॉकडाउन उल्लंघन में महिला सहित 34 गिरफ्तार

लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने रविवार को 34 लोगों को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी शहर के कदमा, मानगो, बिरसानगर और टेल्को थाना इलाके से की गई। इनमें से 24 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई...

लॉकडाउन उल्लंघन में महिला सहित 34 गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 07 Apr 2020 02:01 AM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने रविवार को 34 लोगों को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी शहर के कदमा, मानगो, बिरसानगर और टेल्को थाना इलाके से की गई। इनमें से 24 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

गिरफ्तारी मानगो से 10, कदमा से 12, टेल्को से 10 और बिरसानगर से 2 लोगों की हुई। लॉकडाउन उल्लंघन में पहली बार किसी महिला को नामजद बनाया गया है। बिरसानगर से मूरत देवी नामक महिला को आरोपी बनाते हुए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कदमा में पवन कुमार, संतोष कुमार, दीपक कुमार, सत्यव्रत बेहरा, महावीर कुमार रजक, हरवंश सिंह, पवन महतो, गुरुदेव मछुआ, राकेश मछुआ, उत्पल बनर्जी, सूरज लाल, एहसान को आरोपी बनाया गया है। टेल्को से गणेश कमकर सिंह, राम रजक, गणेश पात्रो, बीरबल, शैलेश राय, कन्हैया, कमलेश कुमार, सुरेश कुमार सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राजेंद्र कुमार व बिरसानगर से मोहन सिंह और मूरत देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें