ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरउत्तर प्रदेश संघ के चुनाव में 31 ने किया नामांकन

उत्तर प्रदेश संघ के चुनाव में 31 ने किया नामांकन

उत्तर प्रदेश संघ के सत्र 2019-22 की चुनावी प्रक्रिया के दूसरे दिन शुक्रवार को 13 सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। पहले दिन 18 सदस्यों ने नामांकन किया था। 11 पदों के लिए कुल 31 नामांकन पत्र जमा हुए...

उत्तर प्रदेश संघ के चुनाव में 31 ने किया नामांकन
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 20 Jul 2019 06:15 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश संघ के सत्र 2019-22 की चुनावी प्रक्रिया के दूसरे दिन शुक्रवार को 13 सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। पहले दिन 18 सदस्यों ने नामांकन किया था। 11 पदों के लिए कुल 31 नामांकन पत्र जमा हुए हैं।

निर्वाची पदाधिकारी अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष के लिए अखिलेश कुमार दुबे, आरपी त्यागी एवं विजय सिंह राणा ने नामांकन जमा किया है। महासचिव के लिए गिरिश कुमार तिवारी एवं डॉ. डीपी शुक्ला तथा कोषाध्यक्ष में भानु प्रताप सिंह, प्रभात सिंह जायसवाल, देवेश अवस्थी, अशोक कुमार पांडेय ने नामांकन किया है।

उपाध्यक्ष के दो पद के लिए पारसनाथ, रबी कुमार दुबे, हरीश चंद्र तिवारी, शिव शंकर मिश्रा, विजय सिंह राणा, अशोक कुमार पांडेय, डॉ. अनिल कुमार शर्मा, इंदू प्रकाश सिंह, संयुक्त सचिव के दो पद के लिए शिव शंकर मिश्रा, प्रभात सिंह जायसवाल, ओंकारनाथ सिंह, ललन प्रसाद राय, अशोक कुमार पांडेय एवं इंदू प्रकाश सिंह ने नामांकन भरा है।

कार्यकारिणी सदस्य के चार पद में केपी सिंह, बिनोद कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार तिवारी, बैजनाथ दुबे, एसएस पाल, प्रदीप कुमार तिवारी एवं अशोक कुमार सिंह ने नामांकन भरा है। 28 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए 20 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच और 21 जुलाई को नाम वापसी होगी। 211 सदस्य मतदान करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें