हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए समाजसेवी आस्तिक महतो

Mar 08, 2026 04:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

पटमदा के मूकरुडीह गांव में 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन सोलहआना कमेटी द्वारा किया गया। पहले दिन जमशेदपुर के समाजसेवी आस्तिक महतो ने भाग लिया और मंदिर में मत्था टेका। 7 मंडलियों ने कीर्तन प्रस्तुत किया। हरिनाम संकीर्तन 11 मार्च को धुलौट के साथ समाप्त होगा।

हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए समाजसेवी आस्तिक महतो

पटमदा: बोड़ाम प्रखंड के मूकरुडीह गांव में सोलहआना कमेटी की ओर से आयोजित 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन के पहले दिन रविवार को जमशेदपुर के समाजसेवी आस्तिक महतो शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में मत्था टेका और क्षेत्र की खुशहाली कामना की। पूर्व पार्षद स्वपन कुमार महतो ने बताया कि हरिनाम संकीर्तन में विभिन्न क्षेत्रों से आईं 7 मंडलियां कीर्तन की प्रस्तुति दे रही हैं। उन्होंने बताया कि 11 मार्च को धुलौट के साथ हरिनाम संकीर्तन का समापन होगा।अ

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।