ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुर22 गुरुद्वारा कमेटी ने मुखे को दी क्लीन चिट

22 गुरुद्वारा कमेटी ने मुखे को दी क्लीन चिट

सीजीपीसी के प्रधान गुरमुख सिंह मुखे ने सोमवार को विरोधियों को करारा जवाब दिया। सीजीपीसी मुख्यालय साकची में विशेष बैठक में शहर के 22 गुरुद्वारा कमेटियों ने मुखे को क्लीन चिट दे...

22 गुरुद्वारा कमेटी ने मुखे को दी क्लीन चिट
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 16 Jul 2019 05:41 PM
ऐप पर पढ़ें

सीजीपीसी के प्रधान गुरमुख सिंह मुखे ने सोमवार को विरोधियों को करारा जवाब दिया। सीजीपीसी मुख्यालय साकची में विशेष बैठक में शहर के 22 गुरुद्वारा कमेटियों ने मुखे को क्लीन चिट दे दी।

गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मुखे ने कहा कि संगत का जो भी फैसला होगा उसे मानेंगे। किसी के आगे संस्था को गिरवी नहीं रखने देंगे। कौम का दुश्मन मेरा भी शत्रु है। शैलेंद्र सिंह के साथ कभी कोई समझौता नहीं किया। गार्जियन के रूप में माना। हमेशा संविधान का पालन किया और आखिरी दम तक करेंगे।

शैलेंद्र ने संविधान तोड़ा

मुखे ने कहा कि समाज की एकता को कमजोर करने का आरोप लगाने वाले शैलेंद्र सिंह ने संविधान की धज्जियां उड़ाई। 2002 से 2008 तक सीजीपीसी प्रधान का दो टर्म पूरा करने बाद शैलेंद्र सिंह 2011 तक जबरन प्रधान बने रहे। मैं भी दोषी हूं कि उनका समर्थन किया था। अब कोई संविधान का उल्लंघन नहीं कर सकेगा।

विवाद ने पकड़ा तूल

सीजीपीसी के प्रधान गुरमुख सिंह मुखे और झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह के बीच विवाद के बाद कई गुरुद्वारा कमेटियां गोलबंद हो रही हैं। सिख समाज के वरिष्ठ लोग सुलह कराने का प्रयास कर रहे हैं। शैलेंद्र सिंह मुखे की बदसलूकी से खफा हैं, वहीं मुखे कुछ लोगों के मामले को तिल का ताड़ बनाने वालों से खिन्न चल रहे हैं।

रूट से समझौता नहीं

मुखे ने कहा कि श्री गुरुनानक देवजी के 550वें प्रकाश प‌र्व को समर्पित जागृति यात्रा में तय रूट पर कायम रहे तो विवाद खड़ा किया गया। कुछ गुरुद्वारा कमेटी समाज का बेड़ा गर्क करने पर तुली हैं। 24 जून को जागृति यात्रा से पहले दो बैठक में रूट तय हुआ। जब यात्रा शुरू हुई तो कुछ गुरुद्वारा कमेटियां रूट बदलने का दबाव नहीं बनाया। जिसे नहीं माना गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें