ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसाकची में सड़क किनारे से 20 वाहन जब्त

साकची में सड़क किनारे से 20 वाहन जब्त

जमशेदपुर। सड़क सुरक्षा और यातायात सामान्य रखने के लिए पुलिस ने मंगलवार को अभियान...

साकची में सड़क किनारे से 20 वाहन जब्त
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 25 Aug 2022 01:50 AM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। सड़क सुरक्षा और यातायात सामान्य रखने के लिए पुलिस ने मंगलवार को अभियान चलाया। इससे साकची चौक से रामलीला मैदान तक सड़क किनारे से करीब 20 वाहनों को जब्त कर थाने में रखा गया है, जो जुर्माना के बाद ही छूटेंगे। ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से ऐसे लोगों में हड़कंप है, जो सड़क किनारे वाहन खड़ी कर देते हैं। जब्त वाहन के मालिक थाने का चक्कर लगा रहे हैं ताकि तत्काल छुड़वा सकें। दरअसल साकची में सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। लोग सड़क पर अपने वाहनों की पार्किंग कर देते हैं। टीम द्वारा रामलीला मैदान से लेकर साकची गोलचक्कर तक अभियान चलाया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें