ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसखी मंडल में 17 लाख महिलाएं स्वरोजगार कर रहीं : मुख्यमंत्री

सखी मंडल में 17 लाख महिलाएं स्वरोजगार कर रहीं : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने के लिए नारी शक्ति को बढ़ावा देना होगा। नारी शक्ति मजबूत होगी तो देश मजबूत...

सखी मंडल में 17 लाख महिलाएं स्वरोजगार कर रहीं : मुख्यमंत्री
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 17 Oct 2018 05:37 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने के लिए नारी शक्ति को बढ़ावा देना होगा। नारी शक्ति मजबूत होगी तो देश मजबूत होगा।

झारखंड खादी बोर्ड राज्य भर में नारी शक्ति को बढ़ावा दे रही है। 17 लाख महिलाओं को सखी मंडल से जोड़ा गया है, जो स्वरोजगार कर रही है। बिरसानगर के क्षेत्र में महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण करने और उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में यह शुरुआत की गई है।

मुख्यमंत्री मंगलवार को सामुदायिक भवन बिरसानगर जोन नंबर 2-बी, झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि घरों में खादी की चादर-पर्दे का उपयोग करें, घरों व कार्यालय में हर काम में खादी का प्रयोग करने से आवश्यकता पूरी होने के साथ उसमें लगी महिलाओं, कारीगरों को स्वरोजगार के साधन भी प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड 2014 में जहां झारखंड के 18% घरों में शौचालय थे, वहीं आज 99.9% घरों में शौचालय हैं।

अवैध शराब पर रोक लगेगी

उन्होंने कहा कि शराब पर प्रतिबंध से नशाखोरी खत्म नहीं होगी। आबकारी विभाग को अवैध शराब की बिक्री पर सख्ती बरतने का आदेश दिया गया है।

एक वर्ष में मिलने लगेगी पर्याप्त बिजली

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में राज्य में 118 ग्रिड होने चाहिए थी, जो 38 थे। झारखंड में 80 ग्रिड और 257 सब स्टेशन बनाए जा रहे हैं। एक वर्ष में सभी 68 लाख परिवारों को चौबीस घंटे बिजली मिलेगी। इस अवसर पर उपायुक्त अमित कुमार, खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ, सीईओ सुमन पाठक, दीपंकर पांडा, सलाहकार योगेश मल्होत्रा, बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी व अन्य लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें