एनटीटीएफ में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

Feb 14, 2026 02:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

गोलमुरी स्थित आरडी टाटा तकनीकी केंद्र में हाल ही में एक प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित हुई, जिसमें 16 प्रशिक्षुओं का चयन रामकृष्ण फोर्जिंग्स लिमिटेड में हुआ। 4 प्रशिक्षुओं को चेन्नई प्लांट के लिए 3.5 लाख रुपये का पैकेज मिला, जबकि 12 प्रशिक्षियों को जमशेदपुर प्लांट के लिए 3.0 लाख रुपये का पैकेज मिला।

एनटीटीएफ में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

गोलमुरी स्थित आरडी टाटा तकनीकी केंद्र (एनटीटीएफ) में हाल ही में आयोजित एक प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान संस्थान के कुल 16 प्रशिक्षुओं का चयन कंपनी रामकृष्ण फोर्जिंग्स लिमिटेड (आरकेएफएल) में हुआ है। इन प्रतिभाशाली युवाओं को कंपनी के चेन्नई और जमशेदपुर स्थित प्लांट के लिए नियुक्त किया गया है।इस चयन प्रक्रिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले 4 प्रशिक्षुओं—कृष्णा, आदित्य जंघेल, सौरव मंडल और सुमित रजक को चेन्नई प्लांट के लिए चुना गया है, जिन्हें 3.5 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज दिया गया है। वहीं, जमशेदपुर प्लांट के लिए 12 प्रशिक्षुओं का चयन 3.0 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर हुआ है।

चयनित छात्रों में प्रथम, करण सिंह, अभिजीत, कौशल, सूरज बोइपाई, शुभम भागुली, विकास, सिमरप्रीत, माधव, अमन, आदित्य राज और देवाशीष शामिल हैं।संस्थान की प्राचार्या प्रीता जॉन और उप प्राचार्या पल्लवी चौधरी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने बताया कि इस सफलता से पूरे संस्थान में उत्साह का माहौल है और यह प्रशिक्षुओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;