ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरएनएच-75 पर 16 घंटे की नो इंट्री, चक्का जाम की चेतावनी

एनएच-75 पर 16 घंटे की नो इंट्री, चक्का जाम की चेतावनी

एनएच-75 हाता मार्ग में 16 घंटे की नो इंट्री लगा दी गयी है। इसे लेकर जमशेदपुर ट्रक एंड ट्रेलर ऑनर्स एसोसिएशन ने चक्का जाम की चेतावनी दी है। बुधवार को इसे लेकर एसोसिएशन ने बैठक की और नो इंट्री नहीं...

एनएच-75 पर 16 घंटे की नो इंट्री, चक्का जाम की चेतावनी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 16 Jan 2020 06:08 PM
ऐप पर पढ़ें

एनएच-75 हाता मार्ग में 16 घंटे की नो इंट्री लगा दी गयी है। इसे लेकर जमशेदपुर ट्रक एंड ट्रेलर ऑनर्स एसोसिएशन ने चक्का जाम की चेतावनी दी है। बुधवार को इसे लेकर एसोसिएशन ने बैठक की और नो इंट्री नहीं हटने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

यहां मौजूद वक्ताओं का कहना था कि करीब 900 गाड़ियां का भार क्षमता के अनुरूप बड़बिल से खड़गपुर दुर्गापुर, कांड्रा, गम्हरिया मार्ग पर परिचालन होता है। चुनाव से पहले शांतिपूर्ण तरीके से गाड़ियों का परिचालन होता था। चुनाव को देखते हुए सुबह चार से रात आठ बजे तक नो इंट्री कर दी गयी। नो इंट्री चाईबासा एसडीओ और एसडीपीओ ने लगाई। चुनाव खत्म होने के बावजूद उस प्रतिबंधित को नहीं हटाया गया, जिससे ट्रांसपोर्टरों की स्थिति खराब हो गयी है। वाहन संचालकों को 365 दिन का रोड टैक्स, परमिट और इंश्योरेंस देना पड़ रहा है। गाड़ियों का पूर्ण परिचालन नहीं होने से सभी गाड़ी मालिक बैंक का कर्ज नहीं दे पा रहे हैं। इससे उनकी रोजी-रोटी पर बुरा असर पड़ रहा है। यदि ऐसी ही व्यवस्था की जानी है और एक मार्ग पर 16-16 घंटे की नो इंट्री लगानी है तो सरकार सभी गाड़ियों को जमा कर ले या फिर बैंक ऋण से उन्हें मुक्ति दिला दे। वाहन संचालकों का कहना है कि पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के पास बार-बार आग्रह करने के बावजूद वाहनों के परिचालन में कोई रियायत नहीं दी जा रही है। ऐसे में वे चक्का जाम करने को बाध्य होंगे। बैठक में सुनील सिंह, जसबीर सिंह सिरे, तपस्या सिंह, मनीष कुमार, निर्मल सिंह, सुजीत सिंह, फजल खान, जहांगीर सेठ, रोमी सिंह, प्रदीप शर्मा, पारसनाथ, अमित कुमार आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें