ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरस्टील स्ट्रीप व्हील्स में 16 दिनों की बंदी

स्टील स्ट्रीप व्हील्स में 16 दिनों की बंदी

गोविंदपुर स्थित स्टील स्ट्रीप व्हील्स कंपनी में मंदी का असर गहराता जा रहा है। ठेका मजदूरों को काम से बैठाने के बाद अब स्थायी कर्मचारियों के लिए भी काम का अभाव हो गया...

स्टील स्ट्रीप व्हील्स में 16 दिनों की बंदी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 20 Oct 2019 05:59 PM
ऐप पर पढ़ें

गोविंदपुर स्थित स्टील स्ट्रीप व्हील्स कंपनी में मंदी का असर गहराता जा रहा है। ठेका मजदूरों को काम से बैठाने के बाद अब स्थायी कर्मचारियों के लिए भी काम का अभाव हो गया है।

प्रबंधन ने शनिवार 18 अक्तूबर से 4 नवंबर तक कंपनी बंद रखने की घोषणा की है। हालांकि कुछ विभागों में मेंटेनेंस के काम होंगे। इस कंपनी में लगभग 1800 ठेका मजदूर पहले ही काम से बैठा दिए गए थे। सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन और यूनियन की बैठक हुई थी। बैठक में प्रबंधन ने कंपनी बंद करने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन यूनियन ने इस मानने से इनकार करते हुए स्थायी मजदूरों से एडजेस्टबुल वर्क कराने का प्रस्ताव दिया। उल्लेखनीय है कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में मंदी लगातार गहराती जा रही है। स्टील स्ट्रीप व्हील कंपनी वाहनों के लिए रिम का उत्पादन करती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें