ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरघाघीडीह जेल में कैदी मनोज सिंह की हत्या मामले में 15 को फांसी की सजा

घाघीडीह जेल में कैदी मनोज सिंह की हत्या मामले में 15 को फांसी की सजा

जमशेदपुर। घाघीडीह सेंट्रल जेल में 25 जून 2019 को हुई विचाराधीन बंदी मनोज सिंह की

घाघीडीह जेल में कैदी मनोज सिंह की हत्या मामले में 15 को फांसी की सजा
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 18 Aug 2022 12:50 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। घाघीडीह सेंट्रल जेल में 25 जून 2019 को हुई विचाराधीन बंदी मनोज सिंह की हत्या में बुधवार को एडीजे-4 राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने 15 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई। सभी दोषी कैदी घाघीडीह जेल में बंद हैं। जिन्हें फांसी की सजा सुनाई गई, उसमें वासुदेव महतो, अरूप कुमार बोस, अजय मल्लाह, गोपाल तिरिया, श्यामू जोजो, शिव शंकर पासवान, गंगा खंडैत, जानी अंसारी, पंचानंद पात्रो, पिंकू पूर्ति, संजय दिग्घी, शरद गोप, राम राय सुरीन आदि शामिल हैं। मृतक मनोज सिंह गैंगस्टर अखिलेश सिंह गिरोह का सदस्य था और जेल में ही उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। वह मनीफिट का रहने वाला था।

क्या था मामला

घाघीडीह जेल में 25 जून 2019 को टेलीफोन बूथ पर बात करने को लेकर अखिलेश सिंह गिरोह के हरीश सिंह और सजायाफ्ता कैदी पंकज दुबे के बीच विवाद हुआ था। इसमें हरीश सिंह गिरोह के सदस्य सुमित सिंह, मनोज कुमार सिंह, अविनाश श्रीवास्तव सहित अन्य लोग थे। उन्होंने पंकज दुबे की पिटाई कर दी थी। इस हमले के विरोध में सजायाफ्ता कैदियों ने हंगामा करते हुए हरीश सिंह गुट पर हमला कर दिया था। हमले के दौरान मनोज सिंह भागकर जेल के आरुणि कक्ष के ऊपरी तल्ले में छिप गया था। इसके बाद 15 सजायाफ्ता कैदियों ने अंदर घुस कर मनोज सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मनोज सिंह को जेल से एमजीएम अस्पताल लाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें