ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुर15 मिडिल स्कूल होंगे हाईस्कूल, 8 बनेंगे प्लस टू स्कूल

15 मिडिल स्कूल होंगे हाईस्कूल, 8 बनेंगे प्लस टू स्कूल

जिले के 23 विद्यालयों को उत्क्रमित किया जाएगा। इसके तहत 15 मध्य विद्यालय हाईस्कूल में अपग्रेड होंगे, जबकि 8 हाईस्कूलों को प्लस टू में अपग्रेड किया जाएगा। इससे संबंधित प्रस्ताव जिला शिक्षा पदाधिकारी...

15 मिडिल स्कूल होंगे हाईस्कूल, 8 बनेंगे प्लस टू स्कूल
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 02 Jan 2018 07:29 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के 23 विद्यालयों को उत्क्रमित किया जाएगा। इसके तहत 15 मध्य विद्यालय हाईस्कूल में अपग्रेड होंगे, जबकि 8 हाईस्कूलों को प्लस टू में अपग्रेड किया जाएगा। इससे संबंधित प्रस्ताव जिला शिक्षा पदाधिकारी ने तैयार कर लिया है। इसे मंजूरी के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के पास भेजा जाएगा।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय अनुसार अपग्रेड होने के साथ ही यहां नए सत्र से नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। विभाग की माने तो जिन विद्यालयों को अपग्रेड किया जा रहा है। वहां चार से 5 किलोमीटर की दायरे में हाईस्कूल व प्लस टू विद्यालय नहीं हैं। जिसकी वजह से 8वीं व 10वीं के बाद बच्चों को दूर जाकर पढ़ाई करने को बाध्य होना पड़ता है।

पोटका-पटमदा और गुड़ाबांधा से होंगे अपग्रेड : स्कूलों के अपग्रेड की बात करें तो हाईस्कूल में मवि को अपग्रेड करने का प्रस्ताव सबसे अधिक पोटका, पटमदा व गुड़ाबांधा से तीन-तीन हैं। जबकि जमशेदपुर और चाकुलिया के एक-एक विद्यालय हैं। वहीं, धालभूम व घाटशिला प्रखंड के एक-एक विद्यालय इस लिस्ट में शामिल हैं। जबकि प्लस टू में अपग्रेड के लिए जिन विद्यालयों का नाम भेजा गया है। उसमें जमशेदपुर प्रखंड के तीन, धालभूमगढ़ के दो और चाकुलिया, घाटशिला व बहरागोड़ा प्रखंड के एक-एक हाईस्कूल शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें