नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Mar 01, 2026 12:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

कदमा थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। यह घटना 25 फरवरी को हुई, जब लड़की को आरोपी रवि यादव ने न्यू रानी कुदर रोड से अपने साथ ले गया। घटना के चार दिन बाद परिजनों ने थाने में शिकायत की, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

कदमा थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। घटना 25 फरवरी की शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, लड़की को न्यू रानी कुदर रोड नंबर-3 से आरोपी अपने साथ ले गया। घटना के चार दिन बाद मामला थाने तक पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान रवि यादव के रूप में हुई है, जो बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया का रहने वाला बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि वह नाबालिग को अपने गांव ले गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।