एमजीएम में डॉक्टर-नर्स समेत 13 पॉजिटिव
एमजीएम अस्पताल में छह जीएनएम नर्स समेत 13 कर्मचारियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें डॉक्टर, नर्स के साथ शव गृह के कर्मचारी भी शामिल हैं। इससे अस्पताल के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया...
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 27 Jul 2020 06:24 PM
ऐप पर पढ़ें
एमजीएम अस्पताल में छह जीएनएम नर्स समेत 13 कर्मचारियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें डॉक्टर, नर्स के साथ शव गृह के कर्मचारी भी शामिल हैं। इससे अस्पताल के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। सर्विलांस टीम ने सभी का सैंपल 22 जुलाई को एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर लिया था। इससे पहले भी एमजीएम की नर्स, डॉक्टर व अन्य श्रेणी के कर्मचारियों के 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। लाइफ लाइन के पांच पॉजिटिव : साकची स्थित लाइफ लाइन नर्सिंग होम के पांच कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें चार महिला कर्मचारी एवं एक पुरुष शामिल हैं।