ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुर12 लड़कियों को झांसा देने वाला गिरफ्तार

12 लड़कियों को झांसा देने वाला गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर 12 लड़कियों को झांसा देकर रुपये लेने वाले मानगो निवासी विशाल सिन्हा को पुलिस ने रांची के सुखदेवनगर से गिरफ्तार कर लिया। बिष्टूपुर थाना में रखकर उससे पूछताछ की जा रही है। विशाल के खिलाफ...

12 लड़कियों को झांसा देने वाला गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 22 Apr 2019 02:01 AM
ऐप पर पढ़ें

नौकरी के नाम पर 12 लड़कियों को झांसा देकर रुपये लेने वाले मानगो निवासी विशाल सिन्हा को पुलिस ने रांची के सुखदेवनगर से गिरफ्तार कर लिया। बिष्टूपुर थाना में रखकर उससे पूछताछ की जा रही है। विशाल के खिलाफ लड़कियों ने लिखित शिकायत की थी।

ऐसे करता था ठगी : लड़कियों ने बताया कि नौकरी के लिए पहले विशाल एक कंसल्टेंसी एजेंसी चलता था। दो साल पहले ही उसने उस एजेंसी को बंद कर दिया और कहीं दूसरी जगह काम करने लगा, लेकिन उसने नौकरी दिलाने के लिए अपना मोबाइल नम्बर लोगों को दे रखा था। उसने बताया था कि उसके पास लड़कियों का ही काम है। काम के लिए लैपटॉप की आवश्यकता है। इसके लिए वह पैसे लेता था। किसी भी लड़की से वह मिलता नहीं था। फोन से वह सम्पर्क करता था। रुपयों को वह अपने खाते में डालने के लिए कहता था। मोबाइल नम्बर से पकड़ा गया : पुलिस को शिकायत मिलने के बाद उसके मोबाइल नम्बर का भी पता चल गया, जिससे वह नौकरी के नाम पर लड़कियों को ठगता था। उस नम्बर के जरिए पुलिस ने शुक्रवार रात रांची के सुखदेवनगर में छापेमारी की, जहां से विशाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे बिष्टूपुर थाना लाया गया, जहां उसके परिजन भी आ गए। लड़कियों का कहना है कि यदि विशाल उन्हें पैसे लौटा देगा तो वे केस नहीं करेंगी। इधर, पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि विशाल ने और किन-किन लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।

कई लोग ठगे गए हैं : इससे पहले भी कई लोगों को नौकरी के नाम पर ठगा गया है। आमतौर पर अस्पताल और किसी एजेंसी में नौकरी लगाने के नाम पर महिलाओं को शिकार बनाया जाता है। ठग उनसे अपने खाते में रुपये मंगा लते हैं और उसके बाद जब राज खुलता है तो वे लोग अपने मोबाइल को स्वीच ऑफ कर देते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें