ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरडाई टूल्स में जीएसटी का 12 घंटे सर्वे

डाई टूल्स में जीएसटी का 12 घंटे सर्वे

राज्य कर विभाग की ओर से शनिवार को आदित्यपुर स्थित डाई टूल्स कंपनी में लगभग 12 घंटे तक सर्वे चला। कंपनी पर लगभग 43 लाख रुपये टैक्स बकाया है। उसे बकाया टैक्स के साथ ब्याज और जुर्माना भी भरना...

डाई टूल्स में जीएसटी का 12 घंटे सर्वे
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 23 Jun 2019 05:53 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य कर विभाग की ओर से शनिवार को आदित्यपुर स्थित डाई टूल्स कंपनी में लगभग 12 घंटे तक सर्वे चला। कंपनी पर लगभग 43 लाख रुपये टैक्स बकाया है। उसे बकाया टैक्स के साथ ब्याज और जुर्माना भी भरना होगा।

राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में वाणिज्यकर मुख्यालय भवन से टीम सुबह 10 बजे रवाना हुई और देर रात लगभग 10 बजे तक कंपनी के कार्यालय में सर्वे चला। इस दौरान फाइलों की जांच के बाद पता चला कि अक्तूबर 2018 के बाद जीएसटी रिटर्न फाइल नहीं की गई है, जबकि कंपनी रिटर्न का लाभ लेती रही। जमशेदपुर प्रमंडल के संयुक्त आयुक्त संजय कुमार प्रसाद ने बताया कि जितनी कंपनियों ने रिटर्न फाइल करना बंद कर किया है, उन सभी के कार्यालयों में सर्वे और छापेमारी की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें