Jamshedpur News: नितारा फाउंडेशन के शिविर में 82 ने किया रक्तदान

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: जमशेदपुर के गोविंदपुर में नितारा फाउंडेशन द्वारा 11वां रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। इस शिविर में 82 प्रतिभागियों ने रक्तदान किया, जिसमें पुरुषों के साथ महिलाओं का भी योगदान रहा। सचिव अमित कुमार ने रक्तदान को महादान बताते हुए इससे होने वाले लाभों की चर्चा की। शुभकामनाएं देने के लिए कई अतिथि उपस्थित थे।

Jamshedpur News: नितारा फाउंडेशन के शिविर में 82 ने किया रक्तदान

Jamshedpur News: जमशेदपुर। गोविंदपुर स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती क्लब में नितारा फाउंडेशन का 11वां रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 82 प्रतिभागियों ने रक्तदान किया। संस्था के सचिव अमित कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है। जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में ऐसे शिविरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि संस्था रक्तदान के अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काम करती रहेगी। शिविर में अतिथि के रूप में जिला पार्षद डॉ. परितोष सिंह, गोविंदपुर थाना प्रभारी पवन कुमार और कांग्रेस नेता संजीव श्रीवास्तव समेत कई समाजसेवी उपस्थित थे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया और फाउंडेशन की पहल की सराहना की।

आयोजकों ने रक्तदाताओं, सहयोगियों और अतिथियों का आभार जताया। भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम जारी रखने की बात कही गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: नितारा फाउंडेशन के शिविर में 82 ने किया रक्तदान