ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरदुर्गा पूजा में बाइकर्स गैंग को रोकने के लिए बने 11 चेकनाके

दुर्गा पूजा में बाइकर्स गैंग को रोकने के लिए बने 11 चेकनाके

दुर्गा पूजा के दौरान बाइकर्स गैंग के आंतक को रोकने के लिए शहर के 11 जगहों पर चेक नाके बनाए गए हैं। यहां पुलिस पदाधिकारियों के साथ फोर्स और टाइगर मोबाइल के भी जवान...

दुर्गा पूजा में बाइकर्स गैंग को रोकने के लिए बने 11 चेकनाके
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 06 Oct 2019 05:17 PM
ऐप पर पढ़ें

दुर्गा पूजा के दौरान बाइकर्स गैंग के आंतक को रोकने के लिए शहर के 11 जगहों पर चेक नाके बनाए गए हैं। यहां पुलिस पदाधिकारियों के साथ फोर्स और टाइगर मोबाइल के भी जवान रहेंगे। सर्किट हाउस गोलचक्कर, जुस्को गोलचक्कर, जुबली पार्क गेट नंबर-1, बाग-ए-जमशेद, टीनप्लेट गोलचक्कर, एनटीटीएफ गोलमुरी, मोदी पार्क, मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस, लोयला लाइट सिग्नल, नीलडीह चौक, कदमा-सोनारी लिंक रोड। चेकनाका लगाने के साथ ही एसएसपी अनूप बिरथरे ने आदेश दिया है कि डीएसपी ट्रैफिक इन सभी जगहों पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफ कर बताएंगे कि किस तरह से यहां बाइकर्स गैंग पर लगाम कसनी है। बाइक पर बैठे तीन लोगों की जांच करनी है। यदि कोई आम आदमी आकर लोगों के हुड़दंग के बारे में शिकायत करता है तो तुरंत हुड़दंगियों को पकड़कर थाना में बंद किया जाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें