ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरऑक्सीजनयुक्त 100 बेड बनेंगे सदर अस्पताल में

ऑक्सीजनयुक्त 100 बेड बनेंगे सदर अस्पताल में

जमशेदपुर। खासमहल स्थित सदर अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। इसकी जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉक्टर एके लाल ने बताया कि...

ऑक्सीजनयुक्त 100 बेड बनेंगे सदर अस्पताल में
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 28 Apr 2021 03:40 AM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। खासमहल स्थित सदर अस्पताल में ऑक्सीजन पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। इसकी जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. एके लाल ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा जायेगा। उसके बाद अस्पताल में 100 बेड ऑक्सीजन पाइपलाइन से लैस हो जाएंगे। इनमें 50 बेड कोरोना मरीजों के लिए रहेगा। बाकी 50 बेड अन्य मरीजों व गर्भवती महिलाओं के लिए रखा जायेगा। अस्पताल परिसर में अलग से 50 बेड का कोविड वार्ड चलाया जा रहा है, जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर से ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है। इसके चालू होने से पूरे अस्पताल में 100 बेड का कोविड वार्ड बनकर तैयार हो जायेगा। इससे इस अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को एमजीएम व अन्य अस्पताल इलाज के लिए नहीं भेजना होगा।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े