ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरझारखंड राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में 350 शूटर

झारखंड राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में 350 शूटर

शुक्रवार को रांची स्थित टिकैत उमराव शूटिंग कांप्लेक्स में 10वीं झारखंड राज्य राइफल शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। चैंपियनशिप में राज्यभर के 350 शूटर हिस्सा ले रहे...

झारखंड राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में 350 शूटर
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 03 Aug 2019 12:46 AM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार को रांची स्थित टिकैत उमराव शूटिंग कांप्लेक्स में 10वीं झारखंड राज्य राइफल शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। चैंपियनशिप में राज्यभर के 350 शूटर हिस्सा ले रहे हैं।

चैंपियनशिप का उद्घाटन झारखंड के खेल निदेशक अनिल कुमार सिंह ने किया। मौके पर झारखंड राज्य राइफल संघ के अध्यक्ष एके सेन, उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, सचिव उत्तम चंद, जेओए के उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें