ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरजूडो में डीएसएम स्कूल के राजकुमार को रजत पदक

जूडो में डीएसएम स्कूल के राजकुमार को रजत पदक

राजधानी रांची में चल रही नौवीं झारखंड सब जूनियर राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में काशीडीह, साकची स्थित डीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस के विद्यार्थी राजकुमार सिंह ने रजत पदक हासिल किया है। वहीं छात्रा...

जूडो में डीएसएम स्कूल के राजकुमार को रजत पदक
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 24 Jul 2019 02:18 AM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी रांची में चल रही नौवीं झारखंड सब जूनियर राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में काशीडीह, साकची स्थित डीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस के विद्यार्थी राजकुमार सिंह ने रजत पदक हासिल किया है। वहीं छात्रा अंशू कुमारी और छात्र अभिनव राज ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया है।

इस मौके पर सभी विजेताओं को मंगलवार को डीएसएम स्कूल परिसर में स्कूल के चेयरमैन दिलीप सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें