ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरभुइयांडीह में झामुमो नेता पर जानलेवा हमला, गंभीर

भुइयांडीह में झामुमो नेता पर जानलेवा हमला, गंभीर

कई दिनों से चल रहे कानू भट्ठा के जमीन विवाद में रविवार शाम भुइयांडीह में झामुमो नेता सोनू सिंह पर जानलेवा हमला किया गया। बसेरा अपार्टमेंट के पास उसे जमकर पीटा गया। उसका पैर तोड़ दिया गया। सिर पर गंभीर...

भुइयांडीह में  झामुमो नेता पर जानलेवा हमला, गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 22 Jul 2019 08:11 PM
ऐप पर पढ़ें

कई दिनों से चल रहे कानू भट्ठा के जमीन विवाद में रविवार शाम भुइयांडीह में झामुमो नेता सोनू सिंह पर जानलेवा हमला किया गया। बसेरा अपार्टमेंट के पास उसे जमकर पीटा गया। उसका पैर तोड़ दिया गया। सिर पर गंभीर चोट लगी है। कान भी कट गया है। सोनू को टीएमएच में भर्ती किया गया है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार सोनू का उस इलाके में जमीन को लेकर कई लोगों से विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर सोनू पर फायरिंग करने और मारपीट करने का आरोप लगा था। मारपीट में दूसरे पक्ष से राजू प्रसाद साहू सहित तीन लोग घायल हो गए थे। बताया जाता है कि यह विवाद उसी का परिणाम हो सकता है। बताया जाता है कि इस इलाके में पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। यहां दो पक्ष हैं, जो सरकारी जमीन को अवैध रूप से बेचने का काम करते हैं। घटना के बाद पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने टीएमएच में सोनू से मुलाकात की।जुगसलाई में हमला: जुगसलाई कपिल बिल्डिंग के निकट शनिवार को मो. अरमान नामक युवक को उस्तरा मारकर घायल कर दिया गया। इस मामले में अरमान के बयान पर तीन भाइयों फैयाज, चांद और सुहैल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें