ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरदिल्ली में अर्जुन मुंडा ने किया पदक विजेता तीरंदाजों का स्वागत

दिल्ली में अर्जुन मुंडा ने किया पदक विजेता तीरंदाजों का स्वागत

नीदरलैंड में संपन्न हुई ओलंपिक क्वालिफाइंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर स्वदेश लौटी भारतीय टीम का केंद्रीय मंत्री तथा भारतीय तीरंदाजी एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने स्वागत...

दिल्ली में अर्जुन मुंडा ने किया पदक विजेता तीरंदाजों का स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 19 Jun 2019 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

नीदरलैंड में संपन्न हुई ओलंपिक क्वालिफाइंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर स्वदेश लौटी भारतीय टीम का केंद्रीय मंत्री तथा भारतीय तीरंदाजी एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने स्वागत किया।

मंगलवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टीम पहुंची। मुंडा ने अन्य अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट जाकर खिलाड़ियों का स्वागत किया।भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने ओलंपिक में स्थान प्राप्त कर लिया है हालांकि महिला टीम असफल रही। स्वदेश लौटनेवाले खिलाड़ियों में झारखंड की दीपिका कुमारी भी शामिल थीं। नीदरलैंड में हुई प्रतियोगिता में तरुण दीप, अतानु दास और प्रवीण जादव ने रजत पदक हासिल किया। ज्योति सुरेखा ने व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें