झारखंड की तीन महिला क्रिकेटर चैलेंजर ट्रॉफी में
राष्ट्रीय चयन समिति ने अंडर-23 महिला वनडे चैलेंजर ट्रॉफी के लिए रविवार को 13-13 सदस्यीय इंडिया रेड, इंडिया ग्रीन और इंडिया ब्लू टीमों की घोषणा कर दी। रांची में 20 से 24 अप्रैल होने वाले टूर्नामेंट के...
राष्ट्रीय चयन समिति ने अंडर-23 महिला वनडे चैलेंजर ट्रॉफी के लिए रविवार को 13-13 सदस्यीय इंडिया रेड, इंडिया ग्रीन और इंडिया ब्लू टीमों की घोषणा कर दी। रांची में 20 से 24 अप्रैल होने वाले टूर्नामेंट के लिए चयन समिति ने इंडिया रेड में झारखंड की गेंदबाजी शांति कुमीारी व ममता कुमारी तथा इंडिया ब्लू में बल्लेबाज इंद्राणि रॉय को जगह दी है।
दूसरी तरफ इंडिया रेड की कप्तानी हरलीन देओल को सौंपी गई है जबकि दिव्या दर्शनी को इंडिया ग्रीन और देविका वैद्य को इंडिया ब्लू की कप्तानी दी गई है।
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला इंडिया रेड और इंडिया ब्लू के बीच 20 अप्रैल को रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। यहीं 21 अप्रैल को दूसरा मैच इंडिया ब्लू और इंडिया ग्रीन के बीच, 22 अप्रैल को इंडिया ग्रीन और इंडिया रेड के बीच होगा जबकि फाइनल 24 अप्रैल को खेला जाएगा।
चैलेंजर ट्रॉफी के लिए चुनी गई टीमें
इंडिया रेड: हरलीन देओल (कप्तान), आर कल्पना (विकेटकीपर), एस मेघना, ऋद्धिमा अग्रवाल, रूजू साहा, तेजल हसाबनिस, सीएच झांसी लक्ष्मी, रेणुका चौधरी, तेजस्विनी दुरागड़, अरुंधति रेड्डी, शांति कुमारी, देव्यानी प्रसाद, सुमन मीना।
इंडिया ग्रीन: दिव्या दर्शनी (कप्तान), शिवाली शिंदे (विकेटकीपर), प्रिया पूनिया, यास्तिका भाटिया, आयुषी गर्ग, दृश्या, एकता सिंह, राधा यादव, राशि कनौजिया, रेनुका सिंह, अक्षय ए, एस अनुशा।
इंडिया ब्लू: देविका वैद्य (कप्तान), नुजहत प्रवीन (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, सिमरन, तनुश्री सरकार, प्रतिवा राणा, मिन्नु मानी, तनुजा कंवर, सी प्रत्युषा, सिमरन दिल बहादुर, शामा सिंह, रुशाली भगत, इंद्राणी रॉय।