ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरझारखंड राज्य तीरंदाजी खरसावां में 27 से

झारखंड राज्य तीरंदाजी खरसावां में 27 से

खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में झारखंड तीरंदाजी संघ, जिला तीरंदाजी संघ की मेजबानी में 26 से 30 जनवरी तक 13वीं तीरंदाजी स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा। चैंपियनशिप का उद्घाटन झारखंड की राज्यपाल...

झारखंड राज्य तीरंदाजी खरसावां में 27 से
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 18 Jan 2019 01:38 AM
ऐप पर पढ़ें

खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में झारखंड तीरंदाजी संघ, जिला तीरंदाजी संघ की मेजबानी में 26 से 30 जनवरी तक 13वीं तीरंदाजी स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा। चैंपियनशिप का उद्घाटन झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू करेंगी।

उद्घाटन में झारखंड तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी उपस्थित रहेंगे। जबकि समापन समारोह के अतिथि राज्य के पर्यटन एवं खेल मंत्री अमर बावरी होंगे। इसमें कुल सात सौ तीरंदाज हिस्सा लेंगे। यह जानकारी जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्ष मीरा मुंडा ने दी।

प्रतियोगिता में इंडियन राउंड, रिकर्व व कंपाउंड डिवीजन के कुल सात सौ तीरंदाज हिस्सा लेंगे। स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेने वाले तीरंदाजों के रहने के लिए आकर्षिणी गेस्ट हाउस में रहने की व्यवस्था की जायेगी।

इसकी जानकारी गुरुवार को खरसावां पथ निरीक्षण भवन में सरायकेला खरसावां जिला तीरंदाजी संघ अध्यक्ष मीरा मुंडा, उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, सचिव सुमंत महान्ती व सह सचिव उदय सिंहदेव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें