ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरशोरिन रियु रष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 24 से एनटीटीएफ में

शोरिन रियु रष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 24 से एनटीटीएफ में

झारखंड शोरिन रियु मत्सुब्याशी कराटे डु एसोसिएशन की मेजबानी में 24-25 को एनटीटीएफ परिसर में शोरिन रियु राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। इसमें विभिन्न राज्यों के लगभग दो सौ कराटेकार...

शोरिन रियु रष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 24 से एनटीटीएफ में
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 20 Nov 2018 10:03 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड शोरिन रियु मत्सुब्याशी कराटे डु एसोसिएशन की मेजबानी में 24-25 को एनटीटीएफ परिसर में शोरिन रियु राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। इसमें विभिन्न राज्यों के लगभग दो सौ कराटेकार हिस्सा लेंगे।

यह जानकारी आयोजन समिति सेंसई जितेंद्र कुमार शर्मा ने मंगलवर को मानगो बस स्टैंड स्थित होटल क्रिस्टल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी। मौके पर आयोजन समिति के चेयरमैन सह भाजपा नेता विकास सिंह व कुछ अन्य लोग मौजूद थे।

जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि चैंपियनशिप में झारखंड के अलावा ओडिशा, बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के प्रतिभागी शामिल होंगे। चेयरमैन विकास सिंह के अनुसार 25 नवंबर की शाम विजेताओं को झारखंड के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय पुरस्कृत करेंगे।

संवाददाता सम्मेलन में विकास सिंह व जितेंद्र शर्मा के अलावा राजेश, कुंतल कुमार चौधरी, निरंजन मिश्रा, निखिल सिंह, अर्चना सिंह, रानी कुमारी बर्मन, स्नेहा लक्ष्मी व आकाश रोहिला आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें