ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरझारखंड हैंडबॉल संघ की उपाध्यक्ष रेखा सिन्हा नहीं रही

झारखंड हैंडबॉल संघ की उपाध्यक्ष रेखा सिन्हा नहीं रही

झारखंड हैंडबॉल संघ की उपाध्यक्ष रेखा सिन्हा नहीं रही। सोमवार की रात ईलाज के दौरान टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में रात के 9.30 बजे उन्होंने अंतिम सांसे ली। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया...

झारखंड हैंडबॉल संघ की उपाध्यक्ष रेखा सिन्हा नहीं रही
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 15 Oct 2018 11:07 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड हैंडबॉल संघ की उपाध्यक्ष रेखा सिन्हा नहीं रही। सोमवार की रात ईलाज के दौरान टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में रात के 9.30 बजे उन्होंने अंतिम सांसे ली। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।

एग्रिको की रहनेवाली 75वर्षीय रेखा सिन्हा पिछले पांच दशक से हैंडबॉल से जुड़ी हुई थी। यासिन उस्ताद के जमाने से हैंडबॉल संघ में शामिल रेखा सिन्हा ने बिहार/झारखंड में इस खेल को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। साल दर साल हैंडबॉल संघ से नये-नये लोग जुड़ते चले गए, लेकिन रेखा सिन्हा एक ऐसी शख्सियत रहीं, जिनका नाम सभी कमेटी में वर्तमान रहा। इनके नाम पर कभी कोई जिच ही नहीं हुआ।

झारखंड हैंडबॉल जगत में रेखा दीदी के नाम से मशहूर रेखा सिन्हा के निधन से न केवल खिलाड़ी, बल्कि संघ के तमाम पदाधिकारी व सदस्य मर्माहत हैं।

प्रदीप कुमार बलमुचू : झारखंड हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य डॉ प्रदीप कुमार बलमुचु ने कहा कि रेखा सिन्हा से पहचान तो पुरानी थी, लेकिन हैंडबॉल संघ में आने के बाद उनसे कई बार मिलने का मौका मिला। सच कहा जाए, तो हैंडबॉल उनकी आत्मा में बसती थी। आज हमलोगों ने हैंडबॉल का एक सच्चा सारथी खो दिया है।

खुर्शीद खान : झारखंड हैंडबॉल संघ के सचिव खुर्शीद खान का कहना है कि झारखंड में हैंडबॉल और रेखा सिन्हा यह दो शब्द एक-दूसरे के पर्यायवाची बन गए थे। उन्होंने आजीवन हैंडबॉल से प्यार किया। सही मायने में झारखंड हैंडबॉल संघ ने आज अपना एक अभिभावक खो दिया है।

इसी तरह झारखंड हैंडबॉल संघ के कोषाध्यक्ष फिरोज खान, कोच पूनम राय, हसन इमाम मलिक व प्रकाश राव आदि ने भी रेखा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे अपूर्णिय क्षति बताया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें