ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरजमशेदपुर रन ए थॉन 18 नवंबर को

जमशेदपुर रन ए थॉन 18 नवंबर को

टाटा स्टील खेल विभाग की मेजबानी में जमशेदपुर रन ए थॉन का पांचवां सत्र रविवार 18 नवंबर को आयोजित होने जा रहा है। इसके लिए नामांकन प्र्रक्रिया शुरू हो चुकी...

जमशेदपुर रन ए थॉन 18 नवंबर को
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 24 Sep 2018 11:24 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटा स्टील खेल विभाग की मेजबानी में जमशेदपुर रन ए थॉन का पांचवां सत्र रविवार 18 नवंबर को आयोजित होने जा रहा है। इसके लिए नामांकन प्र्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

टाटा स्टील से मिली जानकारी के अनुसार कुल 6500 प्रतिभागी दौड़ में शामिल किए जाएंगे। पिछले साल की भांति इस साल भी दौड़ का आयोजन तीन वर्गों में होगा। पहले वर्ग में 10किमी. के प्रतिभागी शामिल होंगे। इनके लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 500 रुपए रखे गए हैं। दूसरी श्रेणी में सात किमी. के प्रतिभागी आएंगे। इनके लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 300 रुपए रखा गया है तथा तीसरी श्रेणी में पांच किमी. के प्रतिभागी शामिल होंगे। अंडर-16 आयु वर्ग के इस ग्रुप में मुख्यत: स्कूली बच्चे होंगे। इनके लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क मात्र 100 रुपए रखे गए हैं।

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर निर्धारित है। प्रतिभागी (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.टाटास्टीलजेआरआर-रन.कॉम) इस साइट में जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें