ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकंपनी में काम नहीं तो सफाई अभियान चलाएंगे अधिकारी- कर्मचारी

कंपनी में काम नहीं तो सफाई अभियान चलाएंगे अधिकारी- कर्मचारी

ऑटो मोबाइल के क्षेत्र में आई मंदी का आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों पर बुरा असर पड़ा है। कई कंपनियां बंद हो चुकी है, जबकि कई इसके कगार पर खड़ी है। इस बीच शुक्रवार को एक अच्छी खबर आई। यहां की...

कंपनी में काम नहीं तो सफाई अभियान चलाएंगे अधिकारी- कर्मचारी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 02 Aug 2019 11:53 PM
ऐप पर पढ़ें

ऑटो मोबाइल के क्षेत्र में आई मंदी का आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों पर बुरा असर पड़ा है। कई कंपनियां बंद हो चुकी है, जबकि कई इसके कगार पर खड़ी है। इस बीच शुक्रवार को एक अच्छी खबर आई। यहां की कई कंपनियों ने निर्णय लिया है कि कंपनी में काम रहे या नहीं रहे मजदूरों को बैठाया नहीं जाएगा। इन कंपनियों में फेज 3 स्थित हाईवा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड तथा टीएमएफ कंपनी के कामगार हैं। शुक्रवार को इन कंपनियों में काम नहीं होने पर मजदूरों को स्वच्छ भारत मिशन अभियान की शुरूआत की। इसमें कामगारों के साथ कंपनी के अधिकारी भी हाथों में झाडू लेकर सड़कों पर उतरे और स्वच्छता अभियान चलाया। कंपनी प्रबंधन का कहना है कि मजदूर कंपनी आयेंगे और काम नहीं होने पर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के साथ साथ अन्य सामाजिक जागरूकता अभियान चलायेंगे। जिससे मजदूरों को भी यह एहसास नहीं हो कि बैठकर वे वेतन लेंगे और सामाज में भी एक साकारात्मक संदेश जाऐगा। शुक्रवार को चलाया गया स्वच्छता अभियान कार्यक्रम की लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष रूपेश कतरियार व हाईवा इंडिया लिमिटेड के प्लांट हेड राजीव रंजन ने विधिवत शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान मुंबई से आये कंपनी के अधिकारी मिलिंद फरांडे, रतन लाला, राजीव कुमार, तपन गोराई, मिनाक्षी, शुष्मा आदि उपस्थित थे। हाईवा कंपनी के प्लांट हेड राजीव रंजन बताते हैं कि कंपनी मंदी के दौर से गुजर रहा है लेकिन हमलोग प्रयास कर रहे है कि एक भी कामगार की नौकरी नहीं जाए। इसके तहत मजदूरों को कंपनी में बुलाया जा रहा है। काम नहीं होने की स्थिति में सामाजिक दायित्व का काम लिया जा रहा है। लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष रूपेश कतरियार का कहना है किऔद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी हतोत्साहित नहीं हो, इसको देखते हुए एक प्रयास किया जा रहा है। कामगार और कंपनी मालिक दोनो मिलकर एक प्रयास के तहत बेहतर कल की उम्मीद में इस संघर्ष का सामना करेंगे।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें