ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसैनिक सम्मान के साथ आर्मी जवान की अंतिम विदाई

सैनिक सम्मान के साथ आर्मी जवान की अंतिम विदाई

सेना के जवान विशाल शर्मा को स्वर्णरेखा घाट पर सेना की ओर से अंतिम विदाई दी गई। बड़े बेटे ने मुखग्नि दी। उनका निधन इलाज के दौरान सिलीगुड़ी में हो गया था। गुरुवार की दोपहर उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग...

सैनिक सम्मान के साथ आर्मी जवान की अंतिम विदाई
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 06 Sep 2018 09:37 PM
ऐप पर पढ़ें

सेना के जवान विशाल शर्मा को गुरुवार को स्वर्णरेखा घाट पर सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। बड़े बेटे ने मुखग्नि दी। उनका निधन इलाज के दौरान सिलीगुड़ी में हो गया था। गुरुवार की दोपहर उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से 12 फील्ड रेजिमेंट के जवान लेकर नामदा बस्ती आनंदनगर पहुंचे। साथ में छोटे भाई विकास शर्मा, पत्नी, मां और दोनों बेटे भी थे।

वीर सैनिक के आकस्मिक मृत्यु की खबर अंतिम दर्शन करने वालों का तांता सुबह से ही लगा रहा। परिजनों का बुरा हाल। शव गोलमुरी से स्वर्णरेखा घाट पहुंचा, जहां पहले से ही सेना के सेर्मोनियल गॉर्ड मौजूद थे। पूर्व सैनिक सेवा परिषद के राजदेव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, प्रदेश सचिव वरुण कुमार भाजपा महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार व पूर्व सैनिकों ने वीर सैनिक को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से सतनाम सिंह, एके श्रीवास्तव, रामनवमी सिंह, सत्य प्रकाश, रितेश, अखिलेश मिश्रा, प्रकाश लाल, अशोक सिंह, ओम प्रकाश समेत कई शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें