ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरआईएसएल : जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और मुंबई सिटी एफसी में भिड़ंत आज

आईएसएल : जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और मुंबई सिटी एफसी में भिड़ंत आज

हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में सबसे मजबूत डिफेंस वाली जमशेदपुर एफसी और मुंबई सिटी एफसी शुक्रवार को यहां के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आमने-सामने होंगी। यह लीग का ऐसा मैच...

आईएसएल : जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और मुंबई सिटी एफसी में भिड़ंत आज
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 05 Jan 2018 12:05 AM
ऐप पर पढ़ें

हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में सबसे मजबूत डिफेंस वाली जमशेदपुर एफसी और मुंबई सिटी एफसी शुक्रवार को यहां के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आमने-सामने होंगी।

यह लीग का ऐसा मैच होगा जिसमें दोनों टीमों की साख उसके डिफेंस पर होगी, और दोनों की आक्रमणपंक्ति पर दूसरे के डिफेंस को भेदने की चुनौती।

मेजबान टीम जमशेदपुर ने पिछले सात मैचों में सर्फि दो गोल खाए हैं। इस दौरान उसने पांच क्लीन शीट हासिल की हैं। वहीं मुंबई ने सात गोल खाए हैं जिसमें से पांच गोल घर से बाहर हैं। दोनों टीमों के बीच सर्फि चार अंकों का अंतर है, लेकिन मुंबई की अपेक्षा जमशेदपुर ने कम मैच खेले हैं। अगर मेजबान टीम इस मैच में जीत हासिल कर लेती है तो वह शीर्ष-4 की तरफ अपनी स्थिति को मजबूत कर लेगी।

लेकिन जहां दोनों टीमों के बीच बड़ा अंतर है वो गोल करने में। लीग में इसी साल पदार्पण करने वाली जमशेदपुर ने सर्फि दो गोल किए हैं। वहीं मुंबई सिटी ने 11 गोल किए हैं। जमशेदपुर के कोच स्टीव कोपेल इसी बात को लेकर चितिंत हैं।

उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है ( कि हम गोल करेंगे)। मैं ठीक उसी तरह के समर्थकों में से हूं जो अपनी टीम को गोल करता देखने के लिए आते हैं। यह अभी तक नहीं हुआ है, लेकिन मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि हम स्कोर करेंगे। जितनी जल्दी होगा उतना अच्छा है। यह हमारे लिए बड़ा मौका है, लेकिन आपको इस बात को मानना है कि हमारा डिफेंस अच्छा है। हमें बस संतुलन बनाए रखने की जरूरत है वो भी बिना डिफेंस को कमजोर किए। हमारी कोशिश यही है और खिलाड़ी भी यही करेंगे।

कोपेल ने कहा कि वह खेलने की परस्थितियों को लेकर चिंतित नहीं है। ऐसी खबरें थी कि जमशेदपुर का मैदान एक जैसा नहीं है, लेकिन कोपेल ने कहा कि मैदान-मैदान है। यह अचानक से बदलने वाला नहीं है। हम किसी भी जगह खेलेंगे।वहीं मुंबई के कोच एलेक्जेंडरे गुइमारेस ने कहा कि वह जमशेदपुर का सम्मान करते हैं।

उन्होंने कहा, ह्यह्यटीम गेंद लेने और अपने डिफेंस में जगह को भरने की पूरी कोशिश करती है। हम जानते हैं कि हमें कहां काम करना है। हमें खाली जगहों को भरना है। यह मुश्किल है, लेकिन हमने पिछले मैच में ऐसा करके दिखाया था।

गुइमारेस इस बात से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं कि जमशेदपुर उनके स्टार खिलाड़ी अचिले इमाना को रोकने की कोशिश करेगी। कैमरून के इस खिलाड़ी ने सर्फि एक गोल किया है, लेकिन आठ मैचों में चार गोल करने में मदद की है। उन्होंने लीग में अभी तक 304 पास दिए हैं और 406 टच किए हैं।

इमाना और मुंबई के शीर्ष गोल स्कोरर बलवंत सिंह (पांच गोल) को जमशेदपुर के खिलाफ मुस्तैद रहने की जरूरत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें