ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरएसजीएफआई तीरंदाजी में झारखंड उपिवजेता

एसजीएफआई तीरंदाजी में झारखंड उपिवजेता

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में चल रहे एसजीएफआई (स्कूली) तीरंदाजी में झारखंड ने चार स्वर्ण सहित कुल 13 पदक जीतकर उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया।चैंपियनशिप में महाराष्ट्र ने झारखंड से एक स्वर्ण पदक ज्यादा...

एसजीएफआई तीरंदाजी में झारखंड उपिवजेता
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 20 Nov 2017 08:46 PM
ऐप पर पढ़ें

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में चल रहे एसजीएफआई (स्कूली) तीरंदाजी में झारखंड ने चार स्वर्ण सहित कुल 13 पदक जीतकर उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया।

चैंपियनशिप में महाराष्ट्र ने झारखंड से एक स्वर्ण पदक ज्यादा जीते, जिसके कारण ओवरऑल चैंपियन का ताज उनके सिर सजा। चैंपियनशिप के अंतिम दिन सोमवार को रिकर्व तीरंदाजी में झारखंड को मिश्रित युगल का रजत और बालिका टीम स्पर्धा का कांस्य पदक हासिल हुआ।

मिश्रित टीम में टाटा आर्चरी एकेडमी के श्रेय भारद्वाज और सानिया शर्मा थे, जबकि बालिका टीम में सानिया शर्मा, रीता कुमारी, रिंकी पूर्ति व लक्ष्मी हेंब्रम ने झारखंड का प्रतिनिधित्व किया।

16 से 20 नवंबर तक चली इस प्रतियोगिता में झारखंड ने चार स्वर्ण, दो रजत व सात कांस्य पदक जीते।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें