Hindi Newsझारखंड न्यूज़jamshedpur murder youth shot dead in kadma
जमशेदपुर में मर्डर! कार से आए बदमाशों ने मार दी युवक को गोली; मौत

जमशेदपुर में मर्डर! कार से आए बदमाशों ने मार दी युवक को गोली; मौत

संक्षेप:

झारखंड के जमशेदपुर में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर दो इमामबाड़ा के पास कार से आए अपराधियों ने गुरुवार की रात 10 बजे मो. तौकीर उर्फ गोरा की गोली मारकर हत्या कर दी।

Nov 22, 2025 07:11 am ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

झारखंड के जमशेदपुर में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर दो इमामबाड़ा के पास कार से आए अपराधियों ने गुरुवार की रात 10 बजे मो. तौकीर उर्फ गोरा की गोली मारकर हत्या कर दी। कार से पांच की संख्या में आए अपराधियों ने तौकीर पर पहले चापड़ से हमला किया। इसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से तौकीर को टीएमएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने यहां जमकर हंगामा किया। तौकीर का भी आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। वहीं धतकीडीह में हुए शिवम हत्याकांड में भी शामिल होने का आरोप है। कदमा पुलिस ने मार्च 2025 में उसे अपराध की साजिश रचने के आरोप में जेल भेजा था। वह कुछ दिनों पहले ही जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया था। परिजनों ने हत्या का आरोप बस्ती के ही रहने वाले आसिफ, बिल्ली आफताब, सेट्टा और जेल में बंद सलमान पर लगाया है। सूचना पाकर कदमा थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे जहां से पुलिस ने खोखा बरामद किया है। वहीं, सिटी एसपी टीएमएच पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam
युवा पत्रकार आजम ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की। 8 राज्यों की पॉलिटिकल, क्राइम और वायरल खबरें कवर करते हैं। इनकी मीडिया की पढ़ाई भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हुई है। इंटरव्यू, पॉडकास्ट और कहानियां कहने का शौक है। हिंदी, अंग्रेजी साहित्य के साथ उर्दू साहित्य में भी रुचि है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।