Hindi Newsझारखंड न्यूज़Jamshedpur middle class will get one bhk two bhk three bhk housing scheme know details
खूब स्पेस, एक से एक सुविधा; मिडिल क्लास को खास फ्लैट्स का तोहफा, कीमत जान लीजिए

खूब स्पेस, एक से एक सुविधा; मिडिल क्लास को खास फ्लैट्स का तोहफा, कीमत जान लीजिए

संक्षेप:

मिडिल क्लास की मांग और परिवारों की जरूरतों को देखते हुए सरकार टू, थ्री और फोर बीएचके के बड़े फ्लैट बनाने की तैयारी कर रही है। नए फ्लैट न केवल अधिक स्पेस वाले होंगे, बल्कि इनके साथ आधुनिक आवासीय परिसर भी विकसित किए जाएंगे, जिनमें पार्किंग, सामुदायिक भवन और अन्य बुनियादी सुविधाएं शामिल होंगी।

Dec 08, 2025 10:52 am ISTUtkarsh Gaharwar हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

नगर विकास विभाग अब शहरी क्षेत्रों में रहने वाले मिडिल क्लास परिवारों के लिए बड़े और किफायती फ्लैट उपलब्ध कराएगा। इसके लिए नई आवासीय योजना तैयार की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, स्कीम का ड्राफ्ट अंतिम चरण में है और जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर राज्य के सभी नगर निकायों को भेजा जाएगा। यह योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के साथ समानांतर रूप से लागू की जाएगी। अबतक शहरी इलाकों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक बेडरूम वाले छोटे फ्लैट ही बनाए गए थे, जिनका कारपेट एरिया काफी सीमित था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मिडिल क्लास की मांग और परिवारों की जरूरतों को देखते हुए सरकार टू, थ्री और फोर बीएचके के बड़े फ्लैट बनाने की तैयारी कर रही है। नए फ्लैट न केवल अधिक स्पेस वाले होंगे, बल्कि इनके साथ आधुनिक आवासीय परिसर भी विकसित किए जाएंगे, जिनमें पार्किंग, सामुदायिक भवन और अन्य बुनियादी सुविधाएं शामिल होंगी।

जमशेदपुर में बिरसानगर के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करीब 38 एकड़ जमीन पर काम चल रहा है। ब्लॉक-8 और ब्लॉक-23 में बने फ्लैट लगभग तैयार हैं, जबकि अन्य ब्लॉक में निर्माण कार्य अधूरा है। नगर निकायों का कहना है कि यदि कुछ ब्लॉक में निर्माण शुरू नहीं हुआ होता तो इस जमीन का उपयोग मिडिल क्लास वाली नई योजना के लिए किया जा सकता था। अब जेएनएसी ने नई आवास योजना के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश तेज कर दी है। साथ ही, ब्लॉक-8 और ब्लॉक-23 के तैयार फ्लैट की चाबी लाभुकों को सौंपने की प्रक्रिया भी गति पकड़ रही है, ताकि नई स्कीम के लिए भूमि बाधा न बने।

आठ लाख तक हो सकती है 2-बीएचके की कीमत

योजना से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि दो बेडरूम वाले फ्लैट की संभावित कीमत आठ लाख तक होगी। सरकार इन फ्लैटों को किफायती दरों पर उपलब्ध कराने या आधुनिक तरीके से लोन पर सब्सिडी देने पर विचार कर रही है। इसके लिए बड़े पैमाने पर भूमि की जरूरत होगी। प्रत्येक आवासीय परिसर के लिए 30 से 50 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी। जमशेदपुर जैसे शहरों में भूमि की कमी को देखते हुए नगर निकायों को जमीन तलाशने के निर्देश दिए गए हैं।

किराए पर सरकारी फ्लैट देने की भी तैयारी

सरकार एक और योजना पर काम कर रही है, जिसमें टू और थ्री बीएचके वाले सरकारी स्वामित्व वाले फ्लैट बनाए जाएंगे। इन फ्लैट का स्वामित्व सरकार के पास रहेगा और इन्हें संबंधित नगर निकाय किराए पर उपलब्ध कराएंगे। यह सुविधा ऐसे छात्रों, सरकारी कर्मचारियों और पेशेवरों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगी, जो अस्थायी रूप से किसी शहर में रहते हैं। इससे रेंट खोजने की परेशानी कम होगी और लोग दलालों से बच सकेंगे। साथ ही सुरक्षित और पारदर्शी आवास व्यवस्था मिलने से उन्हें आर्थिक राहत भी मिल सकेगी।

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।