Hindi Newsझारखंड न्यूज़Jamshedpur jewellery shop robbery three round firing owner shot admitted to hospital
जमशेदपुर के ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े डकैती, तीन राउंड फायरिंग, मालिक को मारी गोली

जमशेदपुर के ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े डकैती, तीन राउंड फायरिंग, मालिक को मारी गोली

संक्षेप:

जमशेदपुर में लगता है बगमाशों के अंदर कानून का खौफ नहीं रह गया है। आज शहर के सोनारी डिस्पेंसरी रोड स्थित वर्द्धमान ज्वेलर्स में बुधवार को दिनदहाड़े डकैती हो गई। 6 की संख्या में आए अपराधियों ने कर्मचारियों की कनपटी पर पिस्तौल सटा दी।

Wed, 3 Sep 2025 04:09 PMUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर में लगता है बगमाशों के अंदर कानून का खौफ नहीं रह गया है। आज शहर के सोनारी डिस्पेंसरी रोड स्थित वर्द्धमान ज्वेलर्स में बुधवार को दिनदहाड़े डकैती हो गई। 6 की संख्या में आए अपराधियों ने कर्मचारियों की कनपटी पर पिस्तौल सटा दी। इसके बाद उन्होंने संचालक पंकज जैन को गोली मार दी, जिनका इलाज टीएमएच में चल रहा है। अपराधी मौके से लाखों के 5 लाख के आभूषण भी लेकर फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जमशेदपुर शषहर में वर्द्धमान ज्वेलर्स नाम की शॉप है। इसी दुकान में आज कहीं से 6 बदमाश हथियारों के साथ दाखिल हुए। पहले तो लोगों को शक नहीं हुआ क्योंकि सभी 6 बदमाश ग्राहक बनकर आए थे। डकैतों ने सबसे पहले कर्मचारियों की कनपटी पर पिस्तौल सटा दी। इस क्रम में उन्होंने संचालक पंकज जैन को गोली मार दी। डकैतों के साथ संचालक भिड़ गए, जिसकी वजह से उन्हें गोली मारी। उनका इलाज टीएमएच में चल रहा है। उनके पैर में गोली लगी है। डकैत 5 लाख से ज्यादा के गहने लेकर भाग गए हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और संचालक को अस्पताल भेजवाने के साथ जांच में जुट गई। इलाके में दहशत का माहौल है। पहले भी सोनारी की दुकानों से लूट हो चुकी है।

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।