Hindi Newsझारखंड न्यूज़jamshedpur drunk and drive cases 20 in every month 90 road accidents took place see full data
नशे में खूब गाड़ी चला रहे जमशेदपुर वाले, हर माह 20 से अधिक ड्रंक & ड्राइव के केस

नशे में खूब गाड़ी चला रहे जमशेदपुर वाले, हर माह 20 से अधिक ड्रंक & ड्राइव के केस

संक्षेप: इनमें अधिकांश मामलों में वाहन चालक शराब के नशे में पाए गए। शहर में रात के समय सड़क हादसों का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। ट्रैफिक विभाग के आंतरिक आंकड़ों के मुताबिक, बीते तीन महीनों में औसतन हर रात 30 सड़क दुर्घटनाएं हुईं।

Mon, 10 Nov 2025 10:31 AMUtkarsh Gaharwar हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर शहर में नशे में वाहन चलाने की प्रवृत्ति लगातार बढ़ती जा रही है। हर महीने औसतन 20 से अधिक ड्रंक एंड ड्राइव के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई नाम मात्र की रह गई है। आंकड़ों के अनुसार, बीते तीन महीनों में 20 से अधिक मामलों में शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में चालान काटे गए, जबकि इसी अवधि में रात के समय करीब 90 सड़क दुर्घटनाएं हुईं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इनमें अधिकांश मामलों में वाहन चालक शराब के नशे में पाए गए। शहर में रात के समय सड़क हादसों का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। ट्रैफिक विभाग के आंतरिक आंकड़ों के मुताबिक, बीते तीन महीनों में औसतन हर रात 30 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इनमें से अधिकांश मामलों में ड्राइवर शराब के नशे में पाए गए।

हर सप्ताह के अंत में खासकर शुक्रवार और शनिवार की रातों में ड्रंक एंड ड्राइव की घटनाएं 30% तक बढ़ जाती हैं। पहले जहां हर सप्ताह शुक्रवार और शनिवार की रात विशेष जांच अभियान चलाया जाता था, वहीं अब चौक-चौराहों पर भी चेकिंग लगभग ठप है। सूत्रों के अनुसार, पिछले छह महीने से ब्रेथ एनालाइज़र उपकरणों की देखरेख नहीं की गई है, जिससे उनका उपयोग भी बंद पड़ा है। ट्रैफिक पुलिस की निगरानी न होने से लोग खुलेआम शराब पीकर दोपहिया और चारपहिया वाहन सड़कों पर दौड़ा रहे हैं।

ट्रैफिक पुलिस ने पिछले कुछ महीनों से ड्रंक एंड ड्राइव अभियान को पूरी तरह ठप कर दिया है। शहर के लगभग सभी प्रमुख इलाकों में अब रात में न तो चेकिंग होती है और न ही ब्रेथ एनालाइज़र का इस्तेमाल। सूत्र बताते हैं कि शहर को मिले 15 ब्रेथ एनालाइज़र में से सिर्फ 5 ही चालू हालत में हैं, बाकी उपकरण खराब पड़े हैं।

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।