Hindi Newsझारखंड न्यूज़jamshedpur bulldozer action on 27 shops soon what is the reason
जमशेदपुर में गरजेगा सरकारी बुलडोजर, ध्वस्त कर दी जाएंगी 27 दुकानें; मिला अंतिम नोटिस

जमशेदपुर में गरजेगा सरकारी बुलडोजर, ध्वस्त कर दी जाएंगी 27 दुकानें; मिला अंतिम नोटिस

संक्षेप:

टाटानगर स्टेशन चौक से कीताडीह रोड में 5 जनवरी को रेलवे का बुलडोजर दौड़ सकता है। डीआरएम के आदेश पर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने गुरुवार को आरपीएफ जवानों के साथ स्टेशन चौक से बागबेड़ा थाना मोड तक 27 लीजधारी दुकानों को नोटिस दिया है। यहां जल्द ही कार्रवाई हो सकती है।

Jan 02, 2026 07:35 am ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

टाटानगर स्टेशन चौक से कीताडीह रोड में 5 जनवरी को रेलवे का बुलडोजर दौड़ सकता है। डीआरएम के आदेश पर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने गुरुवार को आरपीएफ जवानों के साथ स्टेशन चौक से बागबेड़ा थाना मोड तक 27 लीजधारी दुकानों को नोटिस दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसमें 3 जनवरी तक रेलवे जमीन खाली करने का आदेश है। इससे पांच जनवरी को रेलवे द्वारा बुलडोजर से दुकानों को तोड़ने की उम्मीद है। हालांकि, स्टेशन चौक से कीताडीह रोड के दुकानदार जमशेदपुर के सांसद से भी मिले थे, लेकिन किसी तरह से छूट नहीं मिली और रेलवे ने अंतिम नोटिस थमा दिया है। इससे 50-60 वर्ष से रेलवे की जमीन पर व्यवसाय करने वाले परेशान हैं। हालांकि रेलवे के तीसरे नोटिस पर ही चार लोगों ने दुकान खाली कर दिया। अन्य ने दूसरे क्षेत्र में दुकान खोलने की जगह का चयन कर लिया। बताया जाता है कि टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास योजना से रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने अभी स्टेशन चौक से कीताडीह रोड में रनिंग रूम तक के दुकानदारों को ही नोटिस दिया है। इससे 32 दुकानदारों को नोटिस दिया गया है। दूसरे चरण में कीताडीह त्रिमूर्ति चौक से पूर्व नाला तक रेलवे का अतिक्रमण हटाओं अभियान चलेगा। 100 से ज्यादा लोगों को इंजीनियरिंग विभाग ने नोटिस देकर जमीन खाली करने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें:रांची में गरजा बुलडोजर, ध्वस्त कर दी गई कई दुकानें; क्या थी वजह

गुदड़ी बाजार भी निशाने पर

टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास से जुगसलाई रोड स्थित गुदड़ी बाजार भी रेलवे के निशाने पर है, लेकिन अभी किसी दुकानदार को नोटिस नहीं दिया गया है। जानकार बताते हैं कि स्टेशन रोड स्थित पेट्रोल पंप के बगल से खासमहल तक नई सड़क बनाने के दौरान गुदड़ी बाजार में सामने की कुछ दुकानों को तोड़ा जा सकता है, ताकि यातायात सुरक्षा के लिए बर्मामाइंस ओवरब्रिज होकर जुगसलाई स्टेशन रोड आने वाले वाहनों के गुदड़ी बाजार के सामने सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के साथ गोलचक्कर भी बनाया जा सके।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।