'हम खुद से खरीद लेंगे', PM मोदी की किस बात से नाराज हो गए इरफान अंसारी; छोड़ दिया स्टेज
रांची में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की वर्चुअल स्पीच लाइव चल रही थी। इरफान अंसारी भी स्टेज पर मौजूद थे। इस दौरान वो अचानक स्टेज छोड़कर चले गए। इरफान अंसारी ने स्टेज छोड़कर जाने की वजह भी बताई है।

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ देशभर में एचपी टीकाकरण अभियान का प्रोग्राम चल रहा है। इसका उद्घाटन समारोह का आयोजन रांची के सदर अस्पताल में भी किया गया था। इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी भी मौजूद थे। इस दौरान पीएम मोदी का वर्चुअल भाषण शुरू हुआ। अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कुछ ऐसा बोला जो इरफान अंसारी को सही नहीं लगी और वो स्टेज छोड़कर चले गए। इस मामले पर भाजपा का रिएक्शन भी सामने आया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?
क्या बोले प्रधानमंत्री कि इरफान अंसारी स्टेज से उतर गए
अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को लेकर कई बयान दिए, जिससे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी असहज हो गए और स्टेज छोड़कर उतर गए। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा आईएनसी अब इंडियन माओवादी कांग्रेस हो चुकी है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब कांग्रेस की आलोचना कर रहे थे, तब उन्होंने ऑडियो को म्यूट भी करवाया था। स्टेज से बाहर निकालने के बाद डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि यह स्वास्थ्य का कार्यक्रम है। यह पॉलिटिकल मंच नहीं था। इस तरह की बयान बाजी नहीं करनी चाहिए थी।
क्या बोले संजय सेठ
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री राजस्थान में आयोजित जनसभा के दौरान उद्घाटन के दौरान ही उन्होंने एचपीवी टीकाकरण की शुभारंभ किया। देश के प्रधानमंत्री के भाषण को म्यूट करना उचित नहीं था। इसलिए हमने दोबारा चालू कराया। प्रधानमंत्री के भाषण के बीच से उठकर जाना संस्कार नहीं है।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर



