Hindi Newsझारखंड न्यूज़indian railways many trains will cancelled for 3 days under chakradharpur division
झारखंड के इस क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही; 3 दिन तक ये पैसेंजर ट्रेनें रद्द

झारखंड के इस क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही; 3 दिन तक ये पैसेंजर ट्रेनें रद्द

संक्षेप:

हाथियों की आवाजाही के कारण दक्षिण पूर्वी रेलवे ने चक्रधरपुर डिवीजन के तहत 22 दिसंबर से 3 दिन के लिए आधे दर्जन से अधिक पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

Dec 21, 2025 05:47 pm ISTKrishna Bihari Singh पीटीआई, रांची
share Share
Follow Us on

झारखंड के झारखंड के सिंहभूम और ओडिशा के झारसुगुड़ा सेक्शन के बीच रेल पटरियों के पास हाथियों की आवाजाही देखे जाने के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। दक्षिण पूर्वी रेलवे की ओर से जारी बयान के मुताबिक, चक्रधरपुर डिवीजन में हाथियों के झुंड की आवाजाही के कारण 22 दिसंबर से 3 दिनों के लिए आधे दर्जन से ज्यादा पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रेलवे के अनुसार, मेमू ट्रेन सेवाएं 22 से 24 दिसंबर के बीच बंद रहेंगी क्योंकि झारखंड के सिंहभूम और ओडिशा के झारसुगुड़ा सेक्शन के बीच रेल पटरियों के पास हाथियों का झुंड देखा गया है। खासकर रात के समय बंदामुना के पास हाथियों की हलचल ज्यादा है। इसकी वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी करनी पड़ रही है।

बताया जाता है कि ट्रेनों की गति कम होने से ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बन रही है। इससे ट्रेनों की आवाजाही में बहुत देरी हो रही है। यात्रियों की सुरक्षा और हाथियों के बचाव को देखते हुए प्रशासन ने इस दौरान टाटा-राउरकेला, चक्रधरपुर (झारखंड) - राउरकेला और टाटा-गुआ सहित कई महत्वपूर्ण मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।

चक्रधरपुर सेक्शन में जो ट्रेनें कैंसिल रहेंगी उनमें 68025/68026 (चक्रधरपुर - राउरकेला - चक्रधरपुर), 68043/68044 (टाटा - राउरकेला - टाटा), 18175/18176 (हटिया - झारसुगुड़ा - हटिया), 68029/68030 (राउरकेला - झारसुगुड़ा - राउरकेला), 58151/58152 (बिरमित्रपुर - बरसुआन - बिरमित्रपुर), 68125/68126 (टाटा - बीबीएन- टाटा) मेमू, 68019/68020 (टाटा- गुवा- टाटा) मेमू, 68010/68009/68006 (चक्रधरपुर-टाटा-खड़गपुर-चक्रधरपुर) मेमू शामिल हैं।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।