
झारखंड होकर आवाजाही करने वाली ये ट्रेनें नहीं रुकेंगी प्रयागराज, नाम और रूट
रेलवे ने प्रयागराज में माघ मेला के दौरान जमा होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए झारखंड होकर आवाजाही करने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग और ठहराव में बड़े बदलाव किए हैं। कौन-कौन ट्रेनें प्रभावित होंगी? क्या होगा रूट? इस रिपोर्ट में जानें…
रेलवे ने प्रयागराज में माघ मेला की वजह से झारखंड होकर आवाजाही करने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग और ठहराव में बड़े बदलाव किए हैं। मुख्य रूप से हावड़ा - नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और हावड़ा - बाड़मेर एक्सप्रेस अब प्रयागराज जंक्शन के बजाय सूबेदारगंज स्टेशन पर रुकेंगी। इसके साथ ही रांची - लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को मिर्जापुर और छिवकी के रास्ते चलाया जाएगा। यात्रियों को यात्रा से पहले रेलवे की ओर से किए गए बदलाव के बारे में अपडेट लेने की सलाह दी गई है।
ये ट्रेनें नहीं रुकेंगी प्रयागराज
रेलवे का कहना है कि धनबाद, कोडरमा और गया जंक्शन होकर चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन पर नहीं रुकेंगी। इन ट्रेनों में हावड़ा - नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और हावड़ा - बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल हैं। इन दोनों ट्रेनों का प्रयागराज में ठहराव अस्थायी रूप से समाप्त कर दिया गया है। अब इन्हें प्रयागराज के बजाय सूबेदारगंज स्टेशन पर रोका जाएगा।
लागू हुए नए बदलाव
हावड़ा - नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के लिए तो यह बदलाव 1 जनवरी से ही लागू हो चुका है। यह ट्रेन 16 फरवरी तक कुल 47 दिनों तक प्रयागराज में नहीं रुकेगी। सूबेदारगंज स्टेशन के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है लेकिन लंबी वेटिंग की स्थिति भी देखी जा रही है।
सूबेदारगंज में होगा हाल्ट
वहीं हावड़ा - बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी अलग-अलग तिथियों में कुल 13 दिनों तक सूबेदारगंज में हाल्ट करेगी। यही नहीं 3 जनवरी से 14 फरवरी तक बाड़मेर - हावड़ा एक्सप्रेस और 2 जनवरी से 13 फरवरी तक हावड़ा - बाड़मेर एक्सप्रेस प्रयागराज में नहीं रुकेंगी।
इन ट्रेनों के बदले रास्ते
इसके साथ ही बोकारो, गोमो और कोडरमा होकर चलने वाली रांची - लोकमान्य तिलक वीकली एक्सप्रेस का रूट भी बदला गया है। यह ट्रेन अब वाराणसी और प्रयागराज जंक्शन के बजाय माणिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर और डीडीयू जंक्शन होकर आवाजाही करेगी। यह बदलाव 7 जनवरी से 13 फरवरी के बीच लागू रहेगा।
नई व्यवस्था फरवरी के मध्य तक रहेगी लागू
रेलवे के अनुसार माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रयागराज जंक्शन पर दबाव कम करने के लिए यह फैसला लिया गया है। यह नई व्यवस्था फरवरी के मध्य तक लागू रहेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सफर शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन के रुकने वाले स्टेशनों और रास्ते की सही जानकारी जरूर चेक कर लें। इस दौरान प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ रहेगी। इससे सीटों की उपलब्धता भी प्रभावित हो सकती है।

लेखक के बारे में
Krishna Bihari Singhकृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।




