कब और कहां मिलेंगे रांची टी-20 मैच के टिकट, बनाए गए हैं 6 काउंटर

लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share

9 अक्टूबर को रांची के जेपीसीए स्टेडियम में होने होने वाले दूसरे टी-20 मैच के टिकटों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब इस मैच के टिकटों की बिक्री 5 और 6 अक्टूबर को होगी। इसके लिए 6 काउंटर बनाए गए हैं।

भारती वेस्ट इंडीज मैच
भारत वेस्टइंडीज रांची टी 20 मैच के टिकट कब से मिलेंगे

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में होने वाले दूसरे टी-20 मैच के लिए टिकटों की बिक्री 5 और 6 अक्टूबर को होगी। टिकटों की बिक्री स्टेडियम के पश्चिमी छोर पर बनाए गए विशेष काउंटरों से की जाएगी। काउंटर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे, जबकि दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा।

6 काउंटर पर मिलेगा टिकट

टिकटों के वितरण के लिए 6 काउंटर बनाए जा रहे हैं, जिनमें चार आम दर्शकों के लिए, दो काउंटर महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित होंगे। जेएससीए के नियमों के अनुसार, एक व्यक्ति अधिकतम दो टिकट ही खरीद सकेगा, चाहे टिकट की श्रेणी या कीमत कुछ भी हो। ऑफलाइन के अलावा दर्शक ऑनलाइन भी District.in वेब पोर्टल पर आसानी से टिकट खरीद सकते हैं। मैच की तैयारियों के सिलसिले में दोनों टीमें 7 अक्टूबर को रांची पहुंचेंगी और हवाई अड्डे से सीधे होटल जाएंगी। इसके बाद 8 अक्टूबर को दोनों टीमें स्टेडियम में अभ्यास करेंगी।

दलालों से सावधान रहने की सलाह

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) द्वारा दर्शकों की सुविधा और व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। प्रबंधन ने दर्शकों को सतर्क करते हुए कहा है कि कई अनधिकृत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से फर्जी टिकट बेचे जाने की शिकायतें मिल रही हैं, इसलिए दर्शक केवल अधिकृत माध्यम से ही टिकट की खरीदारी करें।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़कब और कहां मिलेंगे रांची टी-20 मैच के टिकट, बनाए गए हैं 6 काउंटर