Hindi Newsझारखंड न्यूज़In Jharkhand, thieves broke into a shop and stole jewelry worth 50 lakh rupees.
झारखंड में दुकान का ताला तोड़कर 50 लाख के जेवरात चुराए, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

झारखंड में दुकान का ताला तोड़कर 50 लाख के जेवरात चुराए, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

संक्षेप:

पुलिस के मुताबिक, देर रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया और गहने चोरी करके फरार हो गए। यह घटना बुधवार रात पाण्डू बाजार में हुई।

Thu, 30 Oct 2025 03:36 PMRatan Gupta मेदिनीनगर, पीटीआई
share Share
Follow Us on

झारखंड के पलामू जिले से देर रात 50 लाख के गहने चोरी होने की वारदात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, देर रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया और गहने चोरी करके फरार हो गए। यह घटना बुधवार रात पाण्डू बाजार में हुई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विश्रामपुर के सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर (SDPO) आलोक कुमार टूटी ने बताया कि चोरी ओम प्रकाश साहू की दुकान में हुई। उन्होंने कहा, चोरों ने दुकान का शटर काटकर दुकान में घुस गए। फिर उन्होंने लॉकर तोड़कर सोने और चांदी के गहने चुरा लिए।

आलोक कुमार टूटी ने कहा, हमने जांच शुरू कर दी है, और चोरी में शामिल लोगों की जल्द ही पहचान कर ली जाएगी। चोरों को पहचानने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया गया है।

एक अन्य घटना में झारखंड के दुमका जिले में शराब के नशे में बेटे ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। यह वारदात बुधवार की शाम दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव के बोदवा टोला में घटी। मृतक की पहचान 55 वर्षीय तुतीराम हांसदा के नाम से हुई है। वहीं पिता की हत्या के आरोपी जीतन हांसदा है, जिसने अपने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

आरोपी जीतन हांसदा बुधवार की शाम शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा तो किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच कहासुनी होने लगी। इसी दौरान आरोपी ने पहले अपनी मां, बहन और छोटे भाई को घर से बाहर निकाल दिया। इसे बाद उसने घर के आंगन में पिता तुतीराम हांसदा पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार करने लगा । इस कारण तुतीराम गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा,जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta
IIMC दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। खबरों की दुनिया के अलावा साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना और गाने सुनना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।