Hindi Newsझारखंड न्यूज़hemant soren government increases dearness allowance for government employess
हेमंत सोरेन सरकार का दीवाली तोहफा, सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता; कितना मिलेगा

हेमंत सोरेन सरकार का दीवाली तोहफा, सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता; कितना मिलेगा

संक्षेप: झारखंड सरकार ने दीवाली के मौके पर सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी की है।

Fri, 17 Oct 2025 06:45 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने राज्यकर्मियों के महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी कर दीवाली का तोहफा दिया है। केंद्रीय कर्मियों की तर्ज पर अब राज्यकर्मियों को भी 55 प्रतिशत की जगह 58 प्रतिशत मंहगाई भत्ता दिया जाएगा। वित्त विभाग ने एक जुलाई 2025 के प्रभाव से वेतन का 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत कर दिया है। वित्त सचिव प्रशांत कुमार ने गुरुवार को इस बाबत संकल्प जारी कर दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा है कि झारखंड सेवा संहिता के परिभाषित नियम 34 ए के अनुसार मूल वेतन पर महंगाई भत्ता देय है। परंतु विशेष वेतन, वैयक्तिक वेतन आदि पर यह देय नहीं होगा। राज्यकर्मियों को एक जुलाई 2025 के प्रभाव से महंगाई भत्ता की दरों में वृद्धि के फलस्वरूप राज्य सरकार को सालाना लगभग 393 करोड़ रुपए का अतरिक्त खर्च वहन करना पड़ेगा।

वित्त सचिव ने कहा है कि केन्द्र सरकार द्वारा अपने कर्मियों को दिनांक 01.01.2016 के प्रभाव से सप्तम वेतन पुनरीक्षण का लाभ के अनुरूप राज्यकर्मियों को योजना-सह-वित्त विभाग द्वारा 18.01.2017 को जारी संकल्प के आधार पर सप्तम वेतन पुनरीक्षण अनुमान्य किया गया है। उक्त संकल्प की कंडिका-9 में केन्द्र सरकार के अनुरूप महंगाई भत्ता अनुमान्य किया गया है।

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय (व्यय) के 06.10.2025 को जारी पत्र द्वारा केन्द्रीय कर्मियों को पुनरीक्षित वेतनमान/ वेतन संरचना (सातवां वेतनमान) में दिनांक 01.07.2025 के प्रभाव से महंगाई भत्ते की दर को 55% की विद्यमान दर से बढ़ाकर 58% के रूप में स्वीकृत किया गया है। इसी आलोक में केन्द्र के अनुरूप राज्यकर्मियों को वर्तमान पुनरीक्षित वेतनमान में दिनांक 01.07.2025 के प्रभाव से महंगाई भत्ता की दरों में संशोधन हेतु सम्यक् विचारोपरान्त राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है। राज्य के सेवीवर्ग, जिनके वेतनमान/वेतन संरचना का पुनरीक्षण (सप्तम वेतन पुनरीक्षण) वित्त विभाग के 18.01.2017 को जारी संकल्प के द्वारा दिनांक 01.01.2016 के प्रभाव से किया गया है, उन्हें दिनांक 01.07.2025 के प्रभाव से वेतन का 58% महंगाई भत्ता स्वीकृत किया जाए।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam
युवा पत्रकार आजम ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की। 8 राज्यों की पॉलिटिकल, क्राइम और वायरल खबरें कवर करते हैं। इनकी मीडिया की पढ़ाई भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हुई है। इंटरव्यू, पॉडकास्ट और कहानियां कहने का शौक है। हिंदी, अंग्रेजी साहित्य के साथ उर्दू साहित्य में भी रुचि है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।