Hemant Soren Cabinet Expansion: हेमंत सोरेन कैबिनेट में 11 मंत्रियों को मिली जगह, देखिए पूरी लिस्ट
- Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार हो गया है। मंत्रिमंडल में कुल 11 चेहरों को जगह मिली है। झामुमो से छह विधायकों को मंत्री बनाया गया है।
Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार हो गया है। मंत्रिमंडल में कुल 11 चेहरों को जगह मिली है। झामुमो से छह विधायकों को मंत्री बनाया गया है। वहीं कांग्रेस से चार विधायकों को सोरेन कैबिनेट में जगह मिली है। राजद से संजय प्रसाद यादव मंत्री बने हैं।
हेमंत सोरेन सरकार के नए मंत्रिमंडल की पूरी सूची…
1. राधाकृष्ण किशोर- कांग्रेस
2. दीपक बिरुआ- झामुमो
3. चमरा लिंडा- झामुमो
4. संजय प्रसाद यादव- राजद
5. रामदास सोरेन- झामुमो
6. इरफान अंसारी- कांग्रेस
7. हफीजुल हसन- झामुमो
8. दीपिका पांडेय सिंह- कांग्रेस
9. योगेन्द्र प्रसाद- झामुमो
10. सुदिव्य कुमार सोनू- झामुमो
11. शिल्पा नेहा तिर्की- कांग्रेस
नीचे देखिए झारखंड कैबिनेट विस्तार से जुड़े सभी अहम अपडेट…
1:27 PM- Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: शिल्पा नेहा तिर्की बनीं मंत्री
Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: कांग्रेस की शिल्पा नेहा तिर्की ने मंत्री पद की शपथ ली है। इसी के साथ कैबिनेट विस्तार हो गया है। सभी 11 विधायकों ने मंत्री पद के लिए शपथ ले ली है।
1:24 PM- Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: सुदिव्य कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली
Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: झामुमो के सुदिव्य कुमार ने हेमंत सोरेन कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ ली।
1:22 PM- Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: योगेन्द्र प्रसाद को मिली सोरेन कैबिनेट में जगह
Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: झामुमो के योगेन्द्र प्रसाद को मंत्री बनाया गया है। उन्होंने मंत्री पद के लिए शपथ ली।
1:18 PM- Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: कांग्रेस से दीपिका पांडेय सिंह और शिल्पा नेहा तिर्की बनीं मंत्री
Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: दीपिका पांडेय सिंह और शिल्पा नेहा तिर्की को मंत्री बनाया गया है। दोनों कांग्रेस से हैं। कांग्रेस से कुल चार विधायकों को हेमंत सोरेन कैबिनेट में जगह मिली है।
1:14 PM- Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: हफीजुल हसन बने मंत्री
Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: झामुमो के हफीजुल हसन ने मंत्री पद की शपथ ली।
1:12 PM- Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: कांग्रेस के इरफान अंसारी बने मंत्री
Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: कांग्रेस के इरफान अंसारी को हेमंत कैबिनेट में जगह मिली है। उन्होंने मंत्री पद के लिए शपथ ली।
1:07 PM- Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: रामदास सोरेन बने मंत्री
Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: झामुमो के रामदास सोरेन को हेमंत सोरेन कैबिनेट में जगह मिली। उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली।
1:05 PM- Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: राजद के संजय प्रसाद यादव बने मंत्री
Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: राजद के संजय प्रसाद यादव ने मंत्री पद की शपथ ली।
1:03 PM- Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: झामुमो के चमरा लिंडा ने ली मंत्री पद की शपथ
1:00 PM- Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: चमरा लिंडा ने हेमंत सोरेन कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।
1:00 PM- Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: झामुमो के दीपक बिरुआ बने मंत्री
Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: झामुमो के दीपक बिरुआ ने मंत्री पद की शपथ ली।
12:55 PM- Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: राधाकृष्ण किशोर बने मंत्री
Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: कांग्रेस के राधाकृष्ण किशोर ने मंत्री पद की शपथ ली।
12:50 PM- Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: स्टीफन मरांडी प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ लिए
Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: स्टीफन मरांडी ने प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ लिया।
12:46 PM- Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: राज्यपाल पहुंचे राजभवन
Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार राज राजभवन पहुंच गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है।
12:42 PM- Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: सीएम हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे
Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: सीएम हेमंत सोरेन राजभवन पहुंच गए हैं। उनके साथ पत्नी कल्पना सोरेन भी हैं। कुछ देर में शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने वाला है।
12:35 PM- Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: कुछ देर में पहुंचने वाले हैं सीएम हेमंत सोरेन
Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: राजभवन के गेट नंबर 2 से सभी नवनियुक्त मंत्रियों का प्रवेश हो चुका है। थोड़ी देर में सीएम हेमंत सोरेन पहुंचने वाले हैं। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।
12:30 PM- Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: सुरक्षा के सख्त इंतजाम
Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राजभवन आने वाले सभी मुख्य मार्ग को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। जैसे, करम टोली प्रेस क्लब के पास से राजभवन आने का मार्ग, मोराबादी से राजभवन आने वाले मार्ग सभी को बंद किया गया है।
12:15 PM- Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: कुछ देर में शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह
Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: साढ़े बारह बजे से शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो जाएगा। सबसे पहले स्टीफन मरांडी प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ लेंगे। फिर कैबिनेट का विस्तार होगा।
11:40 AM- Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: राज्यपाल तक पहुंची मंत्रियों की सूची: कांग्रेस
Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा, 'हम लोगों ने जिस तरह से पांच सालों तक काम किया, उसका इनाम जनता ने हमें दिया है। उसको ध्यान में रखते हुए आज मंत्रिमंडल का गठन हो रहा है। सबका ख्याल रखा जा रहा है। कैबिनेट विस्तार एक बड़ी सोच के साथ की जा रही है। सब लोगों ने मिलकर एक गुलदस्ता सजाया है। सूची मुख्यमंत्री जी को सौंप दी गई है। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल महोदय को सूची भेज दिया है। बहुत जल्द शपथ होता दिखेगा।'
11:20 AM- Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: लिस्ट फाइनल, कुछ देर में शपथ ग्रहण
Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने इस बात पुष्टि की कि (मंत्री बनने वाले विधायकों की) सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है और सीएम हेमंत सोरेन इसे राज्यपाल को भेज देंगे। उन्होंने कहा, 'सब कुछ तय हो चुका है। सूची मुख्यमंत्री द्वारा राज्यपाल को भेजी जाएगी। यह गठबंधन सरकार है। हमने साथ मिलकर चुनाव लड़ा है। लोगों ने हमें चुना है और हम राज्य के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।' बता दें कि 12:30 से शपथ ग्रहण शुरू होगा।
10:45 AM- Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: कैबिनेट विस्तार पर क्या बोले झामुमो के मथुरा प्रसाद महतो
Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: झामुमो नेता मथुरा प्रसाद महतो ने कैबिनेट विस्तार पर कहा, 'अभी तक हमें कोई जानकारी नहीं है। सरकार की योजनाओं को एक-एक आदमी तक ले जाने के लिए हम प्रतिबद्ध है। पार्टी अगर कोई जिम्मेदारी देगी तो उसका निर्वहन करेंगे।'
10:30 AM- Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: शिक्षा के क्षेत्र में जोर दूंगा: हफीजुल हसन
Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: झामुमो नेता हफीजुल हसन ने कहा, 'जिम्मेदारी मिलेगी तो फिर से हम नई ऊर्जा के साथ हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में काम करेंगे। गुरुजी (शिबू सोरेन) से आशीर्वाद लेंगे। हेमंत बाबू जी से दिशानिर्देश लेंगे और आगे बढ़ेंगे।' हसन ने कहा कि मैं शिक्षा के क्षेत्र में जोर दूंगा।'
10:00 AM- Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: एक संतुलित कैबिनेट दिखेगा: झामुमो
Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: झामुमो नेता मनोज पांडेय ने कहा, 'कैबिनेट में सभी क्षेत्र के लोगों का प्रतिनिधित्व रहेगा। पांचों प्रमंडल के लोग इसमें दिखेंगे। यहीं कारण है कि अभी तक नामों की घोषणा नहीं हुई है। जहां तक मुझे जानकारी है, कांग्रेस ने कल देर रात नाम फाइनल किया है। अब जो क्षेत्र, वर्ग, धर्म, संप्रदाय छूटा होगा, वो हमारे (झामुमो) लिस्ट में दिखेगा। एक संतुलित कैबिनेट दिखाई देगा। हम सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं।'
9:45 AM- Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: मंत्रिमंडल में क्षेत्र, जाति अनुभव का ख्याल: मीर
Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर देर शाम दिल्ली से रांची पहुंचे। उन्होंने कहा कि देर रात तक शपथ लेने वाले मंत्रियों के नाम राजभवन भेज दिये जाएंगे। कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नाम भेज दिये जाएंगे। कांग्रेस कोटे से बनाये जाने वाले नामों में क्षेत्र, जाति और अनुभव का ख्याल रखा गया है। कांग्रेस विधायक दल के नेता और विधायक दल के उपनेता के नाम भी तय किये जायेंगे।