
विवेकानंद युवा महामंडल का प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
हजारीबाग में 9 नवम्बर को अखिल भारत विवेकानंद युवा महामंडल द्वारा एक दिवसीय युवा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर विवेकानंद आईटीआई, जबरा रोड में होगा, जिसमें हजारीबाग और आसपास के लगभग 200 युवा भाग लेंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से 11:20 बजे तक खुला रहेगा।
हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। अखिल भारत विवेकानंद युवा महामंडल का एक दिवसीय युवा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हजारीबाग में 9 नवम्बर को हो रहा है। यह कार्यक्रम विवेकानंद युवा महामंडल द्वारा विवेकानंद आईटीआई, जबरा रोड में होगा। इस शिविर में हजारीबाग, बरही,कोडरमा, फुलवरिया, डोमचांच, गया के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 200 युवा भाग लेंगे। इस शिविर में स्वामी विवेकानन्द के जीवन एवं संदेशों पर आधारित शिक्षा दी जाएगी। इसमें अखिल भारत विवेकानंद युवा महामंडल के वरिष्ठ सदस्य कलकत्ता, झुमरीतिलैया, धनबाद एवं गया से आ रहे हैं। यह शिविर आम लोगों के लिए सुबह 10 बजे से 11: 20 बजे तक खुला रहेगा।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


