आर्थिक मजबूती और जनकल्याण को संतुलित करता है यह बजट : हर्ष अजमेरा

Feb 02, 2026 01:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

हजारीबाग के युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने केंद्र सरकार के आम बजट को अर्थव्यवस्था को सशक्त करने वाला और रोजगारोन्मुख बताया। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रशंसा की और कहा कि यह बजट विकास, स्थिरता और सामाजिक संतुलन का समन्वय प्रस्तुत करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस बजट के लिए बधाई दी।

आर्थिक मजबूती और जनकल्याण को संतुलित करता है यह बजट : हर्ष अजमेरा

हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। केंद्र सरकार की ओर से रविवार को संसद में प्रस्तुत किए गए आम बजट को लेकर हजारीबाग शहर के युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने इसे देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करने वाला, रोजगारोन्मुख और जनकल्याणकारी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट वर्तमान आर्थिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विकास, स्थिरता और सामाजिक संतुलन का बेहतर समन्वय प्रस्तुत करता है। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के बीच एक संतुलित, व्यावहारिक और दूरदर्शी बजट प्रस्तुत किया है, जो देश की अर्थव्यवस्था में भरोसा और स्थिरता बनाए रखने में सहायक होगा।

अंत में युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस महत्वपूर्ण आम बजट के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बजट देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और आम जनता के जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में प्रभावी कदम सिद्ध होगा। फोटो- बजट प्रतिक्रया पी15- समाजसेवी हर्ष अजमेरा

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।